scriptभाई को राखी बांधते जिसके हाथ, उसी बहन ने दी चिता को आग | Rakhi to brother, whose hands, the same sister gave to Chita fire | Patrika News

भाई को राखी बांधते जिसके हाथ, उसी बहन ने दी चिता को आग

locationमंडलाPublished: Aug 03, 2018 09:01:36 pm

Submitted by:

shivmangal singh

मंजर देख लोगों के आंखो से नहीं थमे आंसू

Rakhi to brother, whose hands, the same sister gave to Chita fire

भाई को राखी बांधते जिसके हाथ, उसी बहन ने दी चिता को आग

मंडला. रक्षाबंधन पर्व के माह में बहन ने भाई को मुखाग्नि दी। जिस भाई को रक्षाबंधन पर बहन राखी बांधा करती थी उन्हीं हाथों से अंतिम संस्कार करता देख हर एक की आंखें नम हो गईं। भाई की असमय मौत के बाद बड़ी बहन मेघा झारिया ने समाज के सारे रीति रिवाजों को तोड़ते हुए उसे मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। जानकारी के अनुसार नैनपुर के वार्ड क्रमांक तीन निवासी मयंक झारिया पिता अनिल झारिया (19) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंयक घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता व मां उस समय घर में ही थे। मयंक की असमय मौत से परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा। शुक्रवार की सुबह मयंक का अंतिम स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय मयंक पिता अनिल झारिया निवासी वार्ड क्रमांक ०३ नैनपुर 2 अगस्त की रात में लगभग 11.30 बजे तेज रफ्तार से निवारी से नैनपुर की ओर आ रहा था। निवारी से नैनपुर के बीच में अंधेरा होने के कारण सड़क पर बैठी गाय 19 वर्षीय युवक को नहीं दिखी और सीधे-सीधे मोटरसाइकिल और गाय की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबदस्त थी की गाय भी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मोटरसाइकल में दो युवक मयंक झारिया पिता अधिवक्ता संघ तहसील अध्यक्ष अनिल झारिया एवं कपिल पिता जागेश्वर ठाकुर ग्राम निवारी सवार थे। दुर्घटना में मयंक एवं कपिल को दोनो को गंभीर चोटें आई थी। जिसे तत्काल नैनपुर सामुदायिक केंद्र में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मयंक झरिया को मृत घोषित कर दिया। सुबह शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। वहीं कपिल ठाकुर को गंभीर चोट की वजह से जबलपुर रिफर कर दिया गया है।
सड़क हादसे में मृत गाय का युवाओं ने अंतिम संस्कार किया गया। बजरंग दल व नागरिक मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा जेसीबी मशीन से गडï्ढा कराकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पशुपालकों की लापरवाही पर नराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर में आए दिन सड़क हादसे में मवेशी घायल हो रहे हैं। इसके बाद पशुपालक अपने पशुओं को बांध कर रखने की वजह खुला विचरण के लिए छोड़ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो