scriptचावल लूटने मची होड़, पुलिस ने किया कंट्रोल | Rice robbery competition police control | Patrika News

चावल लूटने मची होड़, पुलिस ने किया कंट्रोल

locationमंडलाPublished: Dec 17, 2017 10:43:23 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

यहां पलटा था चावल से भरा ट्रक

Rice robbery competition, police control

Rice robbery competition, police control

नैनपुर. ग्राम रमपुरी में शुक्रवार की रात अनियंत्रित ट्रक पुल में पलट गया। जिसमें चालक को चोट आई है। जानकारी के अनुसार चार ट्रक मंडला से नागपुर चावल लेकर जा रहे थे। रामपुरी के पास सबसे पीछे का ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से गिर गया। इसके पूर्व तीन ट्रक काफी आगे निकल गए थे। जिसे पुलिस ने बाद में सूचना के बाद रूकवा दिया। ट्रक के पलटने से चावल की बोरियां नाले में गिर गई। जिसकी जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों में चावल लूटने की होड़ मच गई। जब ट्रक चालक व परिचालकों ने रोकने का प्रयास किया तो गांव के लोग पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। पुलिस को सूचना देने पर जब पुलिस बल पहुंची तो गांव के लोग भाग गए। इसके पुलिस ने कुछ लोगों के घरों से भी चावल की बोरी निकाली। घायल चालक को चंपा शंकर एम्बुलेंस ने नैनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। बताया गया कि मोड़ पर संकेत न होने से हादसा हुआ। इसके पूर्व भी इस मोड़ में वाहन के नाले गिरने व पलटने की दुर्घटनाए हो चुकी हैं।
—————–
बौकर से निकाली जाएगी किसान स्वाभिमान यात्रा
अंजनियां. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के आव्हान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंजनिया के द्वारा १७ दिसंबर को दोपहर 12 बजे से ग्राम बोकर से अंजनिया तक किसान स्वाभिमान पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई। जिसमें बताया गया कि प्रदेश की भ्रष्ट एवं किसान विरोधी सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किसान स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। अंजनियां ब्लॉक में आयोजित यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, नगरपालिका मंडला अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जोश सिंह ठाकुर, रेवाराम साहू, शिवानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, पूर्व विधायक तुलसीराम धूमकेती, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सावित्री धूमकेती, राजेश्वरी मनोटिया, कोशल्या मरावी, सुमन परते, जिला उपाध्यक्ष रागिनी परते, अमित शुक्ला, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप गोस्वामी, विनोद पटेल, समीर राठोर, नीरज यादव, राजेंद्र सोनी, अवधेश तिवारी आदि सम्मलित होंगे। बकौरी से प्रारंभ पदयात्रा अंजनिया में समाप्त होगी। जिसके बाद स्थानीय बस स्टैंड अंजनिया में सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों की समस्याओ को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंजनिया के अध्यक्ष विनोद पटेल एवं विधानसभा युवा कांग्रेस बिछिया के अध्यक्ष कविन्द्र पटेल ने क्षेत्र के समस्त किसानों आम जनता एवं कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

ट्रेंडिंग वीडियो