scriptभगवान विश्वकर्मा जयंती पर हुए अनुष्ठान | Rituals performed on Lord Vishwakarma Jayanti | Patrika News
मंडला

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हुए अनुष्ठान

महाराजपुर में बढ़ई संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे श्रम अधिकारी

मंडलाSep 18, 2020 / 05:39 pm

Mangal Singh Thakur

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हुए अनुष्ठान

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हुए अनुष्ठान

मंडला. विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जगह-जगह अनुष्ठान किए गए। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी भी अनुष्ठान में भीड़ एकत्रित नहीं हुई। सतपुड़ा आईटीआई महाराजपुर, सहस्त्रधारा आईटीआई आमानाला में स्टाफ द्वारा ही मशीनों व भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। बढ़ई जन कल्याण संघ कार्यालय महाराजपुर में दोपहर 3 बजे भगवान विश्वकर्मा की पूजन किया गया। विश्वकर्मा जयंती मेंं श्रम विभाग पदाधिकारी जितेंद्र मेश्राम, सहायक पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष मनोज सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष संजीव झारिया, करण विश्वकर्मा, अजीम खान, राम कुमार सोनवानी, शैलेश यादव, कान्हा कसार, श्रीराम मरावी, दुर्गेश धनगर, जगदीश धनगर, पवन कुमार, दीपक नंदा, विष्णु भांवरे, मनोज, विष्णु, राजेश रैकवार, राखी यादव, लक्ष्मण भंवरे आदि शामिल हुए।
जिला मुख्यालय स्थित शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से इलेक्ट्रिकल विषय के छात्रों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती के पूजन करने के बाद सृष्टि के निर्माण करने वाले औजारों की भी पूजा की गई। कोविड-19 के चलते हुए केवल 2 छात्र एवं शिक्षकों के मध्य कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर नीलू मुस्ताजर, योगेश श्रीवास्तव, आरके हरदहा, शैलेश जयसवाल, राम ज्योतिषी, अवधेश पांडे, छत्रपाल श्याम, संजय धनगर, कीर्ति शुक्ला, आर के क्षत्री आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधि विधान से पूजन अखिलेश उपाध्याय द्वारा कराया गया।
भारतीय मजदूर संघ ने मनाई विश्वकर्मा जयंती
भारतीय मजदूर संघ ने भी विश्वकर्मा जयंती मनाई। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए आयोजन को बहुत संक्षिप्त रूप दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू स्मारक के पास पीडब्ल्यूडी कैंपस में किया गया। आरंभ में भगवान विश्वकर्मा जी का धूप दीप नैवेद्य के साथ पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद सभी ने सस्वर संघ का गीत गायन किया। प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में निरंजन सिंह एवं जिले से नोखेदास सोनवानी, दिनेश ठाकुर, प्रदीप दुबे, मंगलसिंह यादव, घनश्याम ज्योतिषी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सुनीता बैरागी, मिठुन लाल यादव, मनोज सोलंकी, शिवलाल उइके, भिवेश तिलगाम, प्रमोद दास भाषंत, प्रशांत यादव, अंकित यादव, भगतसिंह, दिलीप कुमार कुलस्ते, खिलौन सिंह मरावी, रामकुमार यादव, रमेश दास बैरागी, सुकाली, दीपचंद, सुखदेव आदि संघ पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।
आईटीआई में मनाई विश्वकर्मा जयंती
सतपुड़ा आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती मनाई। यहां माल्यार्पण कर पूजन किया गया। प्राचार्य एनके कुशरे ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी के जन्मदिन पर विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचियता ब्रग्हा के सातवे धर्मपुत्र के रूप में जन्म लिया था। इस दौरान यहां पर हवन भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं प्रबंधन मौजूद रहा।
विश्वकर्मा समाज ने मनाई जयंती
नारायणगंज विकासखंड मुख्यालय के ग्राम रतनपुर चौकी में प्रतिवर्ष अनुसार विश्वकर्मा जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। विशाल भंडारा का आयोजन किया गया और लोगों को खीर पूरी वितरण किया गया। इस आयोजन में ग्राम व क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला। इस दौरान उपस्थित रहे समारू विश्वकर्मा, रामकुमार करण अशोक मुन्नालाल, रविंद्र, सुरेश, प्रहलाद, गिरिजेश आदि उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो