scriptकुलदीप की याद में बनेगा शहीद स्मारक | Shaheed memorial will be built in memory of Kuldeep | Patrika News

कुलदीप की याद में बनेगा शहीद स्मारक

locationमंडलाPublished: Jan 12, 2021 11:25:21 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

बिछिया विधायक ने की घोषणा

कुलदीप की याद में बनेगा शहीद स्मारक

कुलदीप की याद में बनेगा शहीद स्मारक

मंडला. बाहरमुंडा गांव के जवान कुलदीप की डï्यूटी के दौरान मौत से हर नम हो गई। सोमवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दौरान बिछिया विधायक नारायण सिंह पटï्टा ने बाहरमुंडा गांव में कुलदीप की यादों को अमर करने शहीद स्मारक बनाने की भी घोषणा की। इससे पूर्व सुबह जब सैनिक कुलदीप का शव लेकर उसके घर पर पहुंचेए तो पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार कुलदीप पिता जगत मरावी भारतीय सेना में जवान थे, जो जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवा दे रहे थे। पिछले 8-10 दिन से स्वास्थ्य की खराबी से गुजर रहे थे। जिनकी मौत शनिवार को हो गई थी। पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर के एयरपोर्ट से प्लेन के माध्यम से दिल्ली और उसके बाद दिल्ली से नागपुर लाया गया। नागपुर से बाई रोड मंडला लाया गया। बिछिया थाने में सलामी देने के बाद ससम्मान के साथ वनांचल क्षेत्र मवई ब्लॉक के ग्राम पंचायत पौड़ी के पोषक ग्राम बहरमुंडा लाया गया। रास्ते में युवा तिरंगा लेकर कुलदीप को सलाम किया। स्थानीय मुक्तिधाम में जवान शहीद कुलदीप मरावी को सम्मान के साथ सलामी देते हुए अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें जिले के पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी, मवई एवं मोतीनालाथाना के अधिकारी, कर्मचारी साथ ही केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक प्लाटून (सम्मान गॉर्ड) के साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी।
अंतिम संस्कार में बिछिया विधान सभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, पूर्व विधायक शिवराज शाह, मवई ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी मनोटिया, जनपद उपाध्यक्ष मवई नीरज यादव, पूर्व अखिल भारतीय राष्ट्रीय मंत्री संजय कुशराम, लक्ष्मीकांत पाठक, रानू हरदाहा और समस्त पार्टी के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो