scriptशरद पूर्णिमा को भारतनाट्यम व कुचिपुड़ी नृत्य की बिखरेगी छटा | Sharad Purnima gets splattered with Bharatnatyam and Kuchipudi dance | Patrika News

शरद पूर्णिमा को भारतनाट्यम व कुचिपुड़ी नृत्य की बिखरेगी छटा

locationमंडलाPublished: Oct 06, 2019 08:35:22 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

13 अक्टूबर तक चलेगा पर्यटन पर्व

शरद पूर्णिमा को भारतनाट्यम व कुचिपुड़ी नृत्य की बिखरेगी छटा

शरद पूर्णिमा को भारतनाट्यम व कुचिपुड़ी नृत्य की बिखरेगी छटा,शरद पूर्णिमा को भारतनाट्यम व कुचिपुड़ी नृत्य की बिखरेगी छटा,शरद पूर्णिमा को भारतनाट्यम व कुचिपुड़ी नृत्य की बिखरेगी छटा

मंडला। प्रदेश पर्यटन बोर्ड के बोर्ड के निर्देशन में पर्यटन पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 13 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिसमें महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के संदेश, पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, गांधी दर्शन आधरित क्विज तथा जिले में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के विषय में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शरद पूर्णिमा के दिन जिला पर्यटन एवं संवर्धन परिषद के तत्वाधान में कार्यक्रम के अंतर्गत भरतनाट्यम एवं कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिसमें स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां दे सकेंगे। पर्यटन पर्व के के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनिल कोचर ने महात्मा गांधी को युग दृष्टा संबोधित करते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला साथ ही उपस्थित जनसमूह को महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अपनाने एवं पॉलीथिन उन्मूलन का संकल्प लिया। पर्यटन संवर्धन में छात्र-छात्राओं एवं समाज की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। परियोजना अधिकारी जिला पंचायत पवन स्वर्णकार ने स्वच्छता के विभिन्न आयामों से अवगत कराया तथा महात्मा गांधी के संदेशों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एपीओ जिला पंचायत आरपी नामदेव ने पर्यटन पर्व के अंतर्गत जिले में आयोजित होने जा रही गतिविधियों के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि 2 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के मध्य स्वच्छता अभियान, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, रंगोली चित्रकला वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, क्रिकेट प्रतियोगिता, महात्मा गांधी एवं पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर आधारित व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। शरद उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। क्विज मास्टर मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज अखिलेश उपाध्याय ने आयोजन का संचालन करते हुए इस अवसर पर जिले में पर्यटन की संभावनाएं पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने भजन एवं गीतों की प्रस्तुति दी व अपने विचार व्यक्त किए। पर्यटन पर्व के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रैली निकाली। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हाथों झाड़ू लेकर आसपास के परिवेश को सामूहिक सहभागिता के आधार पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस आयोजन में पर्यावरणविद राजेश क्षत्री, तान्या राजपूत, सुषमा प्यासी ने विचार रखे। आभार योगेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। छात्रों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। इस आयोजन में आर के हरदहा, रंजना पांडेय, शेषमणि गोतम, कन्हैया बरमैया, आशीष बाजपाई, एसी खुशरो, राम ज्योतिषी, शैलेश जायसवाल, भदौरिया, रामकृष्ण नन्दा, देवेंद्र कछवाहा, साधना दुबे सहित समस्त शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
पर्यटन पर्व के लिए अधिकारियों के दायित्व निर्धारित
पर्यटन पर्व के आयोजन के लिए कलेक्टर डॉ जगदीश चन्द्र जटिया द्वारा अधिकारियों को दायित्व प्रदान किए गए हैं। ये अधिकारी सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा के मार्गदर्शन में सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जारी आदेश में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रण भेजने एवं कार्यक्रम व्यवस्था अनिल जैन तहसीलदार मंडला को दी गई है। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का दायित्व आशीष कोटांगले सहायक संचालक जनसंपर्क को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल के आस-पास साफ-सफाई एवं लाईट, पानी टैंकर की व्यवस्था प्रदीप झारिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपी गई है। कलाकारों के भोजन व्यवस्था एवं कार्यक्रम व्यवस्था आरपी नामदेव सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत को दी गई है। शासकीय शालाओं में छात्र-छात्राओं के निबंध, भाषण, स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन की जिम्मेदारी उच्च श्रेणी शिक्षक राजेश क्षत्री, खेल अधिकारी जन जातीय कार्य विभाग केके पटैल एवं स्काउट प्रभारी दिनेश दुबे को, स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित करने एवं कार्यक्रम में प्रस्तुति की व्यवस्था निरंजन कछवाहा उश्रेशि एवं श्याम बैरागी प्राथमिक शिक्षक को दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो