विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सुड़गांव में नाग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। यह दिन भी सावन की तरह भगवान शिव को ही समर्पित है। यहां श्रद्धालुआें ने सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान किए। लोगों का कहना की नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। नाग पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना का ही प्रावधान है। सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का पर्व मनाया गया। श्रृंगार की सामग्री के साथ नाग देवता की तस्वीर को पाठपीड़ा में बना कर पूजा की गई। पंडा रामसिंह मरकाम, पंडा प्रमा कोर्राम, ढोलक वादक प्रेम सिंह सैयाम, टिमकी वादक मंगल सिंह धुर्वे, बरुआ सीता राम सैयाम, गोकल सिंह परते एवं ग्रामीण जन चैतू सिंह कोर्राम, कोदू लाल परते, गाया दास सोनवानी, सुखदीन मलगाम, हनुमान, गोपाल फूल सिंह, सूरज, रूपसिंह, देवी सिंह, परमा, शोभे लाल, पहल सिंह समाज सेवी इन्द्र मेन मार्को आदि ग्रामवासी शामिल हुए।