मंडला

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राएं चयनित

जिला स्तरीय मोगली बाल उत्सव संपन्न

मंडलाNov 08, 2019 / 11:44 am

Mangal Singh Thakur

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राएं चयनित

मंडला. विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति प्रेम लगाव जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने की दृष्टि से जिला स्तरीय मोगली बाल उत्सव का कार्यक्रम क्विज प्रतियोगिता के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें 9 ब्लॉकों के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दी। इस आयोजन में कनिष्ठ वर्ग से घुघरी ब्लॉक प्रथम स्थान एवं नैनपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग से मंडला ब्लॉक प्रथम तथा नैनपुर ब्लॉक द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मंडला ब्लॉक से शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला छात्र हर्षित मोंगरे एवं हर्षिता बिरानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। घुघरी ब्लॉक के तनिष्क साहू एवं पलक धुर्वे क्राइस्ट ज्योति विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अभिषेक सरोते शासकीय माध्यमिक शाला सर्रा पिपरिया, वसु टीकाम कस्तूरबा माध्यमिक शाला कनिष्ट वर्ग से एवं वरिष्ठ वर्ग से दीनदयाल खोजी माध्यमिक विद्यालय अतरिया तथा कुमारी सरगम केवट उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह सभी छात्र राज्य स्तरीय मोगली उत्सव राष्ट्रीय उद्यान पैच में सिवनी जिले पर राज स्तर पर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को एलएस मसराम जिला शिक्षा अधिकारी एवं जेएस धुर्वे प्रचार उत्कृष्ट विद्यालय मंडला व सहायक संचालक आरके झारिया अनिल मरकाम एपीसी के द्वारा सभी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन क्विजमास्टर अखिलेश उपाध्याय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन आरके क्षत्री इको क्लब प्रभारी ने किया। कार्यक्रम में स्कोरर के रूप में कन्हैया बरमैया, स्काउट प्रभारी उत्कृष्ट विद्यालय सज्जाद खान शिक्षक नैनपुर के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लियाकत आरा, सविता कछवाहा महेंद्र श्रीवास, अकुश चौरसिया आदि का सहयोग रहा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.