scriptअमर शहीदों के मार्ग पर चलने की ली शपथ | swear to walk on the path of Amar martyrs | Patrika News

अमर शहीदों के मार्ग पर चलने की ली शपथ

locationमंडलाPublished: Mar 24, 2019 02:20:47 pm

Submitted by:

amaresh singh

युवा सामजिक संगठन सदस्य स्मारकों पर एकजुट

swear to walk on the path of Amar martyrs

अमर शहीदों के मार्ग पर चलने की ली शपथ

मंडला। शहीद दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के समाजिक संगठन के लोगों ने बुधवारी चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही शहीद सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान रेनु कछवाहा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे ज्यादा युवा जनसंख्या वाला देश है और युवा ही राष्ट्र का निर्माता है। अगर युवा अपनी शक्ति और सामथ्र्य का सही ढ़ंग से सही दिशा में अपनी मातृभूमि के लिए उपयोग करे तो भारत पुन: अपनी आध्यात्मिक, सामाजिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर विश्व का नेतृत्व कर सकता है। उन्होंने शहीद भगत सिंह के जीवन को याद करते हुए कहा कि भगत सिंह भी एक अच्छे कॉलेज में पढ़ते थे और गांधी जी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने के लिए उन्होंने अपने कॉलेज को छोड़ा, अगर वो भी अपने करियर की चिंता के लिए लगे रहते तो देश में जो क्रांति की मशाल जलाने का काम उनके बलिदान ने किया वो न हो पाता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रफुल्ल मिश्रा, बैसाखू नंदा, सुनील मिश्रा, रागिनी हरदहा आदि शामिल रहे।


पतंजलि योग समिति ने याद किया शहीदों को
23 मार्च 2019 को सुबह 6:30 बजे शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव के प्रति श्रद्वाँजली अर्पित की गई, सर्वप्रथम समूहिक रूप से समिति सदस्यों द्वारा तीनों अमर शहीदों के चित्रों पर तिलक वंदन , माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर उनकी देष भक्ति से प्रेरित जीवन शैली पर प्रकाष डालते हुए देष प्रेम के भावों कों प्रकट किया गया। अंत में शहीदों के प्र्रति जय घोष के नारों के साथ उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित किए गये। कार्यक्रम में सुनील बाली, रामशरण पटैल, चंद्रगुप्त नामदेव, अजय तिवारी, सम्पत श्रीवास, राजेन्द्र उपाध्याय, अनिल वर्मा , विनोद वर्मा, रामप्रसाद वायाम, विनोद पटैल, सरोज तिवारी, लीला सोनवानी, प्रमोद दुबे, आदि रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो