scriptहाइवे के सफर में छूट रहा पसीना | Sweat lost in highway travel | Patrika News

हाइवे के सफर में छूट रहा पसीना

locationमंडलाPublished: Aug 09, 2019 06:12:52 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

हर दिन बन रही जाम की स्थिति

Sweat lost in highway travel

हाइवे के सफर में छूट रहा पसीना

मंडला. नारायणगंज. जिले में हो रही बारिश का असर नेशनल हाइवे में दखेने को मिल रहा है। वर्तमान में मंडला से जबलपुर मार्ग की जानलेवा स्थिति हो गई। यहां वाहनों की आवाजाही रूक सी गई है। फूलसागर से बरेला तक जगह-जगह जाम की स्थिति नर्मित हो रही है। सडक़ ठेकेदार द्वारा जाम से निपटने पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। जाम के स्थान में क्रेन व जेसीबी को आने में घंटो का समय लगता है। मंडला-जबलपुर हाईवे में ग्राम सहजनी के पास प्रतिदिन जाम लग रहा है। गुरुवार को कालपी बंजारी सहित अन्य स्थानों में 3 से 4 बार जाम लगा। मंडला से क्रेन आने की बाद भी जाम नही हट रहा है। जाम को लेकर राहगीरों मे आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि मंडला के रहवासियों का व्यपार, चिकित्सा, शिक्षा के साथ अन्य काम-काज जबलपुर से सीधे तौर पर जुड़े हैं। अनेक जन मांगो और जन आंदोलन के बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा। जिले में एक राज्य सभा सांसद, एक केन्द्रीय राज्य मंत्री और तीन विधायक होने के बाद भी मार्ग की हालत पिछले 5 साल में नहीं सुधर सकी है और निर्माण के लिए पूरी सडक़ को खोद दिया गया है। जनप्रतिनिधि व अधिकारी जबलपुर आने जाने के लिए निवास का रास्ता अपना लेते हैं। लेकिन आम नागरिक जो बसों में सफर करती है या इस मार्ग में निवास करती है उनकी समस्या कम नहीं हो रही। जाम में भारी वाहनों के साथ ही दो पहिया, चौ पहिया वाहनों का अवागमन भी मुश्किल रहा है। जाम खुलने के इंतजार में यात्री घंटो परेशान हो रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो