scriptक्रमोन्नति का लाभ मिलने से शिक्षकों में हर्ष | teachers cellibrate to get benefit from promotion | Patrika News

क्रमोन्नति का लाभ मिलने से शिक्षकों में हर्ष

locationमंडलाPublished: Mar 07, 2019 08:31:28 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

सहायक आयुक्त से मिलने पहुंचे शिक्षक।

Harsh students get benefit from promotion

क्रमोन्नति का लाभ मिलने से शिक्षकों में हर्ष

मंडला। क्रमोन्नति का लाभ मिलने से शिक्षक संवर्ग में हर्ष का महौल है। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल 23 फरवरी को सहायक आयुक्त मंडला से मिला और शिक्षकों की वेदना से अवगत कराया। जिसके लिए एक सप्ताह का समय चाहा गया। व्यक्तिगत रूप से सम्बंधित से गोपनीय चरित्रावलियों के लिए फोन से बात की गई। विजय सिंह तेकाम सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 5 मार्च के लिए आश्वासन दिया गया था। जिसके चलते मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस मंडला के पदाधिकारीगण फिर सौजन्य भेंट किए। सहायक आयुक्त मंडला द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल समिति के सदस्यों को कार्यालय में आमंत्रित कर, प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई। जिसमें डीएस उद्दे सहायक संचालकएअरुण प्रकाश दुबे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मंडला व जय सिंह धुर्वे प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय मंडला ने कर्मचारी हित में अहम भूमिका का निर्वहन किया। जिसके लिए संगठन समस्त अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करता है। इन समस्त प्रक्रियाओं से गुजरते हुए आखिर उच्च श्रेणी शिक्षकों के द्वितीय क्रमोनत्ति के आदेश करवाने में संगठन को कामयाबी मिल गयी। 6 मार्च को जारी आदेश में ऐसे शिक्षकों को उपकृत किया गया जिनकी सीआर व जानकारी समय पर उपलब्ध करा दी गई थी। सहायक शिक्षकों के सम्बंध में अवगत कराया गया कि बहुत से पात्र शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावलियां अप्राप्त होने के कारण कार्यवाही लम्बित है। संगठन ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि अपने अपने संबंधित अधिकारियों से तत्काल सीआर भिजवाने की कार्यवाही कराएं ताकि उनके भी आदेश शीघ्र जारी हो सकें। सहायक आयुक्त मंडला द्वारा शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया है। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष ललित दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शुक्ला, सचिव राजकुमार सिंगौर, शैल कुमार दुबे, अखिलेश चंद्रोल, अनिल मरकाम, अनिल अग्रवाल, जी एस सिंगौर, अजय चक्रवर्ती, तारेंद्र शुक्ला, प्रभात ज्योतिषी, एम एल मार्को, मदन झारिया, पचलू सिंह भारतीया, डीसी वंशकार, नवीन मिश्रा, अरविंद पटेल, राज बाबू सोनवानी, केके सोनवानी, तरुण तिवारी, दिनेश दुबे आदि शामिल थे। सहायक आयुक्त विजय सिंह तेकाम की कार्य प्रणाली से कर्मचारी जगत में हर्ष व्याप्त है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो