scriptकिशोर कलाकार कागज में उकेर देता है हूबहू चित्र | Teen artist engraves images in paper | Patrika News

किशोर कलाकार कागज में उकेर देता है हूबहू चित्र

locationमंडलाPublished: Dec 04, 2019 08:17:51 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

मवई क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र को प्रोत्साहन की दरकार

किशोर कलाकार कागज में उकेर देता है हूबहू चित्र

किशोर कलाकार कागज में उकेर देता है हूबहू चित्र

मवई. आदिवासी बहुल्य जिले के पिछड़े क्षेत्रों में भी प्रतिभावानों की कमी नहीं है। पूर्व में मवई की छात्राओं ने योग राष्ट्रीय स्तर में प्रतिभा दिखा चुकी है। कन्या शाला मवई और कन्या आश्रम मवई की छात्राओं ने दिल्ली समेत देश की अनेक जगहों पर अपने योग का प्रदर्शन किया व प्रथम इनाम भी हासिल किया। लेकिन बाद में जिला प्रशासन की और से उन छात्राओं के लिए कोई सकारात्मक योजना या उनके प्रतिभा को बढऩे के लिए प्रयास नहीं किया गया। जिससे छात्राओं का उत्साह निरंतर घटता चला गया। ठीक इसी तरह प्रतिभावान छात्र मोक्षराज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यालय मवई निवासी मदन चक्रवर्ती के पुत्र मोक्षराज कक्षा 10वीं का छात्र है और हूबहू सामने रखे किसी भी व्यक्ति की चित्र पेंसिल से बना देता है। हाल ही में मोक्ष राज ने कुछ लोगो की तस्वीर देख कर पेंसिल से चित्र बनाई हैं। जिसमें स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि है। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मोक्षराज से मिलने और इनकी तस्वीर देखने लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। मोक्ष राज चक्रवर्ती ने जिला कलेक्टर डॉ जगदीश चंद्र जटिया, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, जनपद अध्यक्ष मवई राजेश्वरी मनोटिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई सहित अनेक व्यक्तियों व महापुरूषों की तस्वीर कागज में ऊकेरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोक्षराज को उसकी प्रतिभा को दिखाने का अवसर जिला स्तर के साथ प्रदेश में भी मिलना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो