scriptThe city government will be elected on 30 September | 30 सितंबर को चुनें जाएगे नगर की सरकार | Patrika News

30 सितंबर को चुनें जाएगे नगर की सरकार

locationमंडलाPublished: Sep 27, 2022 03:31:21 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

लापरवाही बरतने पर कर्मचारी को किया निलंबित

30 सितंबर को चुनें जाएगे नगर की सरकार
30 सितंबर को चुनें जाएगे नगर की सरकार

मंडला. जिले की सभी पांचों नगरीय निकायों में आज मतदान किया जाएगा। उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला वोटर इवीएम का बटन दबाकर करेंगे। जिला प्रशासन ने मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली है। 26 सितंबर को सभी नगरीय निकायों में मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण, सामग्री वितरण, आदेश वितरण का कार्य पूरा किया गया। साथ ही मतदान दलों की रवानगी भी की गई। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंडला सहित अन्य नगरीय निकायों में स्ट्रांग रूम खोला गया। नगरीय निकायों के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराए जाएंगे। 27 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से की जाएगी। नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के अंतर्गत 27 सितंबर को होने वाले मतदान में जिले के कुल 5 नगरीय निकायों में 76549 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 37603 पुरूष, 38941 महिला तथा 5 अन्य मतदाता शामिल हैं। 5 नगरीय निकायों के 84 वार्डों के लिए कुल 125 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.