वीरान टेकरी में छाने लगी हरियाली
मंडला
Published: April 23, 2022 12:17:35 pm
मंडला. प्रकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पृथ्वी को हरिचादर उढ़ानी पडेगी। इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थाना में नर्मदा समग्र की टीम व समाज सेवियों के मदद से पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। पौधरोपण के बाद उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाई जा रही है। सिंचाई के साथ सुरक्षा व्यस्था भी बनाई जा रही है। इन्ही एक स्थानो में सिद्ध बाबा टेकरी भी शामिल हैं जहां 20 साल पहले हरे भरे जंगल हुआ करते थे वहां अवैध कटाई ने वीरान कर दिया। लेकिन एक बार फिर से सामज सेवी वहां हरियाली लाने के लिए जुट गए हैं। पिछले चार-पांच साल से यहां नगर के समाज सेवी पौधरोपण कर हरियाली लाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खैरी में स्थित सिद्ध बाबा टेकरी को हराभरा करने का जिम्मा समाज सेवियों ने लिया है। पिछले पांच साल से समिति के सदस्य पहाड़ी में पौधरोपण व उनकी देखरेख का कार्य कर रहें। नवयुवकों की टोली ने 647 दिन में 1401 पौधे रोपे हैं जो आने वाले समय में दरख्त बन जाएंगे। इस टेकरी में जल संरक्षण के लिये छोटे बड़े डबरे बनाए गए है। जिससे बारिश का पानी संचय हो सके। इस ऊंची पहाड़ी पर पहले जाना मुश्किल होता था लेकिन प्रशासन और लोगों की मदद से इस पहाड़ी में पहुंच मार्ग बनाया गया। जिससे आना जाना सुगम हो गया है। इस सूख चुकी पहाड़ी को कुछ युवाओं की जिद ने हरियाली से भर दिया है।
जिसके चलते पहाड़ी में हरियाली भी दिखाई देने लगी है। पौधरोपण के बाद नियमित सिंचाई की व्यवस्था भी की गई है। जिले के सामाज सेवियों का कहना है पूर्व में पहाड़ी हरी भरी थी। लेकिन आसपास क्षेत्र के लोग निजी स्वार्थ के लिए बड़ी संख्या पेड़ों को काटा। जिसका नतीजा यह रहा है कि 10-15 साल में पहाड़ी से हरियाली गायब हो गई थी, अब फिर से हरा भरा करने समाज सेवियों ने काम शुरू कर दिया है। बारिश के समय हर साल हजारों की संख्या में पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही समय-समय पर पानी देना व उनकी सुरक्षा समिति के सदस्य करते रहते हैं। लेकिन कुछ लापरवाह लोग यहां कटाई भी कर रहे हैं। इसी तरह जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी स्थित नर्मदा और बुढऩेर नदी के संगम स्थल में भी पौधरोपण किया गया है। नर्मदा समग्र की टीम संगम घाट महाराजपुर सहित विभिन्न स्थानो में पौधरोपण कर लोगों प्रकृतिक संतुलन बनाने का संदेश दे रही है। देवगांव माँ नर्मदा के किनारे 351 पौधे रोपकर हरियाली की चादर चढ़ाई। इस पौधरोपण कार्यक्रम में रोपित किए गए पौधे करीब 8 फिट के थे। रोपित किए गए पौधों की तार एवं जाली और खंभों से फेंसिंग की गई। जिसमें नगर के समाजसेवियों और व्यापारियों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें