राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होकर लौटे स्काउट गाइड दल का हुआ स्वागत
मंडलाPublished: Jan 14, 2023 02:35:36 pm
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होकर स्काउट गाइड दल वापस मंडला पहुंचा


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होकर लौटे स्काउट गाइड दल का हुआ स्वागत
मंडला. राष्ट्रीय जंबूरी रोहत जिला पाली राजस्थान में आयोजित थी उसमें शामिल होकर विभिन्न विधाओं की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होकर स्काउट गाइड दल वापस मंडला पहुंचा। जिला कमिश्नर स्काउट विजय तेकाम सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग एडीएस उददे सहायक संचालक शिक्षा जनजातीय कार्य विभाग ने स्वागत कर सभी बच्चों को गुलदस्ता भेंट किया। सौ कलाम छात्रावास अधीक्षक मोहिनी कुशराम ने सभी बच्चों को भोजन कराकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्ट्रीय जंबूरी में जिला सचिव दिनेश दुबे, डीओसी महेश प्रसाद सरोते, सह सचिव लोक सिंह पदम के मार्गदर्शन में एकलव्य मंडला, उत्कृष्ट मंडला, क्रमांक 2 मंडला, उत्कृष्ट नैनपुर उमावि कन्या नैनपुर, उमावि भीमडोंगरी, हाईस्कूल मेढ़ा, उमावि सिंगारपुर, उमावि कालपी कन्या शिक्षा परिसर बीजाडांडी कुल 10 स्कूल ने जिला मंडला का नाम रोशन किया है। दल प्रभारी प्रीति मसराम, अशोक वरकड़े, रजनी सिलेकर, सावित्री मरकाम, आरती कोल, गुलाब मरावी शिक्षक भी छात्र छात्राओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। जिला मंडला का आदिवासी लोकनृत्य पूरे समय राष्ट्रीय जंबूरी में छाया रहा। जम्बूरी दल मण्डला ने जयपुर मे अमेर महल, जल महल एवं हवा महल का भ्रमण किया तथा स्मृति स्वरूप अपने पसंद की सामग्री भी बाजार से खरीदी। मंडला के स्काउट दल की इस सफलता पर जिला मुख्य आयुक्त संजय तिवारी, जिला कमिश्नर गाइड डॉ रश्मि बाजपेई, जिला अध्यक्ष अजय खोत, क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता, क्रीड़ा प्रभारी अरवेन्द सिंह, बीईओ मंडला कल्पना नामदेव, प्राचार्य सेमर खापा अखिलेश चंद्रौल, शिक्षक संघ अध्यक्ष विवेक शुक्ला, स्काउट मास्टर कन्हैया बरमैया, प्राचार्य जीएल कामड़े एकलव्य सहित सभी ने बधाइयां प्रेषित की हैं