scriptधर्म की रक्षा के लिए हर घर में हो शस्त्र | There should be weapons in every house to protect religion | Patrika News

धर्म की रक्षा के लिए हर घर में हो शस्त्र

locationमंडलाPublished: Oct 09, 2019 12:15:19 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

हिन्दू सेवा परिषद ने किया शस्त्र पूजन

धर्म की रक्षा के लिए हर घर में हो शस्त्र

धर्म की रक्षा के लिए हर घर में हो शस्त्र

निवास. विजयादशमी के पावन पर्व हिन्दू सेवा परिषद द्वारा यज्ञशाला रसलगंज निवास में शस्त्रपूजन किया गया । प्रदेशाध्यक्ष अतुल जेसवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान परिवेश इस तरह का नहीं रहा कि केवल शास्त्र के अध्ययन से धर्म की रक्षा की जा सके अब तो हमें अपने-अपने घरों में वैधानिक तरीके से शस्त्र भी रखना होगा ताकि समय आने पर धर्म या सत्य की रक्षा के लिये उठाया जा सके। परम पूज्य अमृतस्वरूपानंद महाराज ने सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि धर्म की सेवा खूब करें व व्यसनों को त्यागें। नीरज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दू परंपरा का निर्वहन करते हुए यह शस्त्रपूजन का आयोजन किया जा रहा है जिससे हमें सीख लेनी चाहिए कि विजय तभी प्राप्त होती है जब सत्य के मार्ग पर चलकर संघर्ष किया जाता है। जिलाध्यक्ष ने दशहरा का महत्व बताते हुए कहा कि अज्ञातवास के दौरान पांडव अपने सभी शस्त्रों को समी के वृक्ष में रख दिए थे इसी लिये समी के वृक्ष के पूजन का भी महत्व है। प्रदेश सहसचिव धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें धर्मांरण रोकने के लिए भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी का अध्ययन करना चाहिए जिससे पता चलेगा कि उन्होंने धर्मांतरण रोकने के लिए कितने कष्ट सहे और अंतत: सफल रहे। महासचिव दुर्गेश ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण प्रदूषण में पॉलिथिन का बहुत योगदान है हम सभी को पॉलिथिन मुक्त भारत के लिए संकल्पित होना होगा। इससे पूर्व अमृतस्वरूपनांद महाराज, अतुल जेसवानी सभी सदस्य व पदाधिकारियों ने पूरे विधि विधान से शस्त्रपूजन किया जिसमें पंडित गेजेन्द्र पाण्डेय के द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। उपस्थित सदस्यों को प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प जिला उपाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने दिलाया। मंच संचालन रोहित चौकसे ने किया। उक्त कार्यक्रम में दिनेश बर्मन, सुरेन्द्र यादव, आनंद मरावी, जितेन्द्र रजक, बृजेश सिहासे, अंकित, मुकेश, संतोष सिंगरौरे, रामचरण, सतीश, अभिषेक, नमन, सोनू बर्मन, दीपक, अनिल, राकेश सहित अन्य सदस्य व नगरवासी सम्मिलित हुए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो