scriptअधिक गति व गर्मी के चलते फट रहे टायर : वीडियो स्टोरी | Tires bursting due to high speed and heat | Patrika News

अधिक गति व गर्मी के चलते फट रहे टायर : वीडियो स्टोरी

locationमंडलाPublished: May 18, 2019 06:51:39 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

हादसे से बचने बरतें सावधानी

tires-bursting-due-to-high-speed-and-heat

tires-bursting-due-to-high-speed-and-heat

मंडला. नेशनल हाइवे में भुआबिछिया के पास टायर फटने से एक माल वाहक वाहन पलट गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनक उपचार बिछिया अस्पताल में किया जा रहा है। बताया गया कि शुक्रवार को बिछिया की सप्ताहिक बाजार रहती है। जहां सब्जी व्यापारी सब्जी लेकर मालवाहक में बाजार आ रहे थे। लेकिन गर्मी के कारण अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारों का कहना है कि गर्मी के दिनों में वाहनों के टायर फटने की घटनाएं अक्सर होती है। दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। वाहन की गति नियंत्रित रखें, ज्यादा समय तक वाहन चलने पर गाड़ी को थोड़ा आराम दें। गर्मी के दिनों में टायर फटने का सबसे बड़ा कारण है तेज रफ्तार और गर्मी। इस मौसम में कार के टायरों में भरी हवा में काफी गर्मी बढ़ जाती है। जिससे उनके फटने की संभावना अधिक रहती है। यदि टायर पुराना है तो उसे पीछे के टायर के रूप में बदल दें। आगे की ओर हमेशा नए टायर लगाएं। कई बार एलाइमेंट ठीक नहीं होने की वजह से भी टायर घिस जाते हैं और वह फट जाते हैं। इन सभी से बचने का उपाय यह है कि दोपहर के समय वाहन की रफ्तार को नियंत्रित रखें। यदि किसी भी चार पहिया वाहन में लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो 500 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद वाहन को थोड़ा आराम दें। ताकि इंजन व टायर का तापमान सामान्य हो सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो