scriptछात्राओं को बताया निडर होकर करें मनचलों का सामना | Told the girls to face the problems fearlessly | Patrika News

छात्राओं को बताया निडर होकर करें मनचलों का सामना

locationमंडलाPublished: Dec 04, 2019 08:28:27 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

माहिष्मती सर्वांगींण विकास समिति मंडला द्वारा स्कूली छात्राओं को दी गयी जानकारी

छात्राओं को बताया निडर होकर करें मनचलों का सामना

छात्राओं को बताया निडर होकर करें मनचलों का सामना

मंडला. अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्य विद्यालय महाराजपुर मंडला में महिष्मती सर्वांगीण विकास समिति के तत्वाधान में स्कूल की छात्राओं को मिलने वाली कानूनी मदद एवं स्वंय के प्राप्त अधिकारो की जानकारी दी गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े का 25 नवंबर से प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में सचिव शशि पटेल द्वारा छात्राओं को उनके साथ होने वाली परेशानियों एवं उनके क्या अधिकार है गुड, टच एवं बेड टच की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मनचलों से डरे नहीं बल्कि सामना करें। परिजनो व पुलिस से सहायता लें। छात्राओं को क्या-क्या कानूनी अधिकार प्राप्त है इसकी जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। छात्राओं को वर्तमान में हैदराबाद महिला चिकित्सक के साथ हुई हृदय विदारक घटना से अवगत कराया गया। छात्राओं को बताया गया कि परिवार, पुलिस नंबर अपने पास हमेशा रखें। आटो में बैठने से पहले आटो की फोटो खीचना एवं भीड में खड़े होकर आटो या रिसिवर का इंतजार करना चाहिए। शाला प्राचार्य सावित्री शाडया के द्वारा विद्यालयीन आयोजन में छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि जब तक हम अपने अधिकारों के लिए जागृत रहेंगे तब तक हम समाज की हर कुरीतियों को दूर करते हुए उन्नति पथ पर अग्रसर हो सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में हैदराबाद में हुई घटना की मृतिका की आत्म की शांति के लिए दो मिनिट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन समिति सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान कल्पना राजू अध्यक्ष, शशि पटेल सचिव, कमला टांडिया, शिखा श्रीवास्तव, सुनीता सोनी, संगीता दुबे, अनन्या गोलवरकर, किरण ठाकुर, सीमा तिवारी, मनीषा शिववंशी, अंजली मिश्रा, लक्ष्मी पटेल, ममता चौरसिया, सीमा अग्रवाल, हेमलता झरिया आदि शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो