वार्डवासी हो रहे परेशान
मंडला
Published: May 11, 2022 12:02:46 pm
मंडला. शहर की सकरी गलियों में व्यवसाय चल रहा है। सिर्फ दुकान ही नहीं गोदामो का संचालन किया जा रहा है। जहां लोडिंग अनलोडिंग के कारण रहवासी क्षेत्र में विभिन्न समस्याएं हो रही है। जानकारी के अनुसार सुभाष वार्ड, शहीद उदयचंद वार्ड में बने बर्तन गोदाम से यहां के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बर्तनों की आवाज से लोग खासे परेशान है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को भी आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसको लेकर यहां के वार्डवासी ने नगरपालिका परिषद में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी अनुसार शहीद उदय चंद्र वार्ड क्रमांक 05 में रहवासी क्षेत्र के आवासीय प्लाट में बर्तन गोदाम का निर्माण किया गया है। यहां स्थित गोदाम में बर्तन का कारोबार किया जाता है। जिसके कारण इस गोदाम में बड़े भारी वाहन का भी प्रवेश होता है। यहां के रहवासियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ यहां बर्तन के कुचलने की भी तेज आवाजें सुबह से लेकर देर रात तक आती है। रहवासियों ने बताया कि सुबह से ही ध्वनी प्रदूषण शुरू हो जाता है। जिससे छात्रों, बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां जब वाहन खड़े करने पर मना किया जाता है तो विवाद की स्थिति बनती है। जिसके कारण रोजाना यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के रहवासियों ने नगरपालिका में इस बात की शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि रहवासी इलाके में गोदाम होने के कारण समस्या बनी हुई है। मांग की गई है कि गोदाम को यहां हटाकर अंयंत्र स्थान पर किया जाए। यहां स्थिति बर्तन गोदाम पर नपा द्वारा प्रतिबंध लगाया जाए। जिससे यहां के रहवासियों को परेशानी से निजात मिल सके।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें