scriptअनियंत्रित बस घर में घुसकर पलटी, दो दर्जन घायल | Twenty four people injured in road accident | Patrika News

अनियंत्रित बस घर में घुसकर पलटी, दो दर्जन घायल

locationमंडलाPublished: Apr 24, 2019 01:03:18 pm

Submitted by:

amaresh singh

दस यात्री गंभीर रूप से घायल

Twenty four people injured in road accident

अनियंत्रित बस घर में घुसकर पलटी,दो दर्जन घायल

मंडला/नैनपुर। मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। घर की दीवारों से टकराने के बाद बस पलट गई। हादसा बम्हनी थाना के अंतर्गत ग्राम रमपुरी में घटित हुआ। जानकारी के अनुसार कैलाश ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 51 पी 0831 नैनपुर से मंडला आ रही थी। जो कि रमपुरी के पास अनियंत्रित हो गई। बस में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। हादसे में लगभग 20 लोगों को चोट आई है। वहीं 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बस पलटने के साथ ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों के साथ रास्ते से जा रहे राहगीरों ने भी यात्रियों को बस से निकालने में मदद की।

घटना की सूचना 108 एम्बूलेंस व डायल 100 को दी गई
घटना की सूचना तत्काल 108 एम्बूलेंस व डायल 100 को दी गई। मौके पर पहुंची नैनपुर एवं मंडला की 108 एंबुलेंस एवं स्टाफ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सुभाष नागवंशी, पिन्टू धनंजय एवं पायलट हसीब खान और मनीश वाधवानी के माध्यम से घायलो को प्राथमिक उपचार के लिए बम्हनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ मरीजों को डायल 100 के माध्यम से भी अस्पताल पहुंचाया गया। बम्हनी अस्पताल से उपचार के बाद कुछ मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें बुधसेन जंघेला (66) निवासी जहरमउ, अजय उइके (18) ग्राम ददरगाव, श्रीवती उइके (40) निवासी ददरगांव, दिया बाई रजक (58) निवासी मंडला, रामप्यारी जंघेला (60) ग्राम जहरमउ, नन्दकिशोर विश्वकर्मा (39) निवासी बालाघाट, इन्दु पाल (39) निवासी बेतुल, शिवकली पाल (70) निवासी बेतुल, राकेश अहिरवार (29) निवासी कटंगी शामिल है। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बताया गया हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ***** जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और जाम हटवाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो