script

पर्यटन पर्व पर हो रहे विविधि कार्यक्रम

locationमंडलाPublished: Oct 09, 2019 05:49:38 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

जिले में 13 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है पर्यटन पर्व

पर्यटन पर्व पर हो रहे विविधि कार्यक्रम

पर्यटन पर्व पर हो रहे विविधि कार्यक्रम

मंडला। पर्यटन पर्व के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ. जगदीशचंद्र जटिया के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट विद्यालय मंडला केंद्र में छात्र-छात्राओं के मध्य पर्यटन आधारित रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं महात्मा गांधी के विषय पर आधारित व्याख्यान तथा स्वच्छता आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर की विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। 90 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, इसी के साथ चित्रकला प्रतियोगिता में महात्मा गांधी के जीवन संदेश के माध्यम से समाज को प्रेरित करने के उद्देश्य से चित्रांकन किया गया। महात्मा गांधी के विषय पर व्याख्यान माला में छात्र-छात्राओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उनके व्यक्तित्व से परिचित कराया। इस आयोजन में क्विज मास्टर पर्यटन अखिलेश उपाध्याय के द्वारा प्रश्नोत्तरी का संयोजन किया गया। कार्यक्रम मार्गदर्शक सहायक संचालक ट्राइबल विभाग डीएस उद्दे, कार्यक्रम प्रभारी राजेश छत्री, दिनेश दुबे के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया गया। पर्यटन पर्व के अंतर्गत प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनिल कोचर ने पर्यटन और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महात्मा गांधी के संदेशों को आत्मसात करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। महात्मा गांधी के प्रिय भजन की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रोजेक्ट ऑफिसर जिला पंचायत पवन स्वर्णकार ने स्वच्छता मिशन की गंभीरता और उससे होने वाले लाभ से अवगत कराया। एपीओ जिला पंचायत आरपी नामदेव के द्वारा 2 से 13 अक्टूबर तक पर्यटन पर्व के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के विषय में प्रकाश डाला गया। उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य के द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चरित्र के जीवन के विभिन्न संस्थानों को प्रस्तुत किया गया। अखिलेश उपाध्याय के द्वारा मंच का संचालन करते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की मंशानुसार विद्यार्थियों की पर्यटन सम्वर्धन में भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली एवं आसपास के परिवेश में स्वच्छता अभियान चलाया। आभार प्रदर्शन श्री योगेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं उत्कृष्ट विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहा। जिले में 13 अक्टूबर तक अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो