scriptVehicle rally started with the cheers of Hathi Ghoda Pal's Jai Kanhaiy | हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की जयकारे के साथ निकली वाहन रैली | Patrika News

हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की जयकारे के साथ निकली वाहन रैली

locationमंडलाPublished: Sep 08, 2023 11:19:32 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

कृष्ण जन्माष्टमी: शंख, घंटा और राधे, कृष्ण की धुन से गुंजायमान रहा जिला

हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की जयकारे के साथ निकली वाहन रैली
हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की जयकारे के साथ निकली वाहन रैली

मंडला. हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की जयकारों से शहर गूंजायमान रहा। सुबह से ही यादव समाज भवन स्वामी सीताराम वार्ड में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यादव समाज के द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई। बच्चों को भगवान श्रीराधाकृष्ण के रूप में सजाया गया था। स्वजातीय बंधुओं के द्वारा सुबह 9 बजे से भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक विधि-विधान से किया गया। पूजन के बाद सभी एकजुट होकर वाहन रैली में शामिल हुए। नगर समेत आसपास के गांव तिलईपानी, ईमलीगोहान, चटुआमार, सुरंगदेवरी, सनकुही, घाघा, पौंडी सहित आदि गांव से स्वजातीय बंधु एकजुट होकर यादव समाज भवन में एकत्रित हुये थे। भगवा झंडा व सिर पर पकडी बांधकर स्वजातीय अपने-अपने वाहनों से यादव समाज भवन से वाहन रैली में शामिल हुये। वाहन रैली इलाही चौक, बुधवारी, सराफा बाजार, उदय चौक, बस स्टेण्ड, लालीपुर, बिझिंया, झण्डा चौक, नेहरू स्मारक, महाराजपुर, पौंडी, बैगा बैगी चौक होते हुए यादव समाज भवन में सम्पन्न हुई।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.