scriptपुल पर टूट गया ट्रक का पहिया, वाहनों का लग गया लंबा जाम | Vehicles got jammed long | Patrika News

पुल पर टूट गया ट्रक का पहिया, वाहनों का लग गया लंबा जाम

locationमंडलाPublished: Aug 15, 2019 03:33:52 pm

Submitted by:

amaresh singh

जाम से परेशान हुए लोग

Vehicles got jammed long

पुल पर टूट गया ट्रक का पहिया, वाहनों का लग गया लंबा जाम

मंडला। जिला मुख्यालय के नर्मदा नदी पर बना रपटा पुल पर गुरुवार को घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल रपटा पुल से गुजरने के दौरान पुल पर एक ट्रक का पहिया टूट गया। इसके चलते कुछ ही देर मेंं पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। त्योहार के कारण मंडला नगर से उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर की ओर जाने वाले एवं उप नगरीय क्षेत्र महाराजपुर से मंडला नगर की ओर आने वाले सैकड़ों लोगों को इस जाम के कारण बेहद परेशान होना पड़ रहा है।

जाम के चलते लोग पैदल उतरकर आवागमन करते नजर आए

जाम के चलते लोग पैदल उतरकर आवागमन करते नजर आए। लोगों ने कहा कि इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करनी चाहिए ताकि जाम की स्थिति से निजात मिल सके। कई घंटे तक जाम के चलते वाहन जस के तस खड़े रहे। इस दौरान प्रशासन से मौके पर कोई नहीं पहुंचा है। अभी भी जाम की स्थिति बनी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो