सडक़ में जलने वालों को होती है परेशानी, बनी रहती है दुर्घटना की आशंका
मंडला
Published: January 23, 2022 07:46:54 pm
मंडला। एक ओर जहां शहर की यातायात व्यवस्था को यातायात पुलिस सुधारने में लगी है तो वहीं दूसरी नगर पालिका ने शहर से अपना मुह मोड़ लिया है। आलम ये है कि शहर की सडक़ों पर नो पार्किंग में पार्किंग, स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण, ऑटो स्टैंड में तब्दील हो चुके चौराहे और हर दिन लगने वाला जाम शहर की पहचान बन गया है।
जिम्मेदार, जवाबदारों की बेरुखी से शहर लावारिस हो गया है। कोई भी कहीं भी अतिक्रमण कर रहा है, कहीं पर भी वाहनों की पार्किंग की जा रही, कहीं पर भी स्टैंड बना लिया जाता है। चौराहों में यातायात पुलिस नदारत है। नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ दस्ता कागजों में चल रहा है।
स्थाई दुकान संचालक अपने दुकान के सामने अस्थाई दुकान लगाने के नाम पर बकायदा किराया वसूल कर रहे हैं। नगर पालिका पूरे शहर में बाजार बैठकी के नाम पर पर्ची काटकर अतिक्रमण करने की छूट दे रहा है। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने की बजाय उदासीन है और इन अधिकारियों को उनके कर्तव्यों को पाठ पढ़ाने वाले जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं। उदासीन अधिकारियों की फौज और मौन साधे हुए जनप्रतिनिधियों के गठजोड़ से शहर गर्त में जा रहा है। न कोई देखने वाला है और न ही कोई बोलने वाला है।
स्टैंड में तब्दील हुए चौराहे
चौराहे में सडक़ के किनारे हो रही पार्किंग से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दर्जनों दो पहिया वाहनों को सडक़ किनारे खड़ा किया जा रहा है। इसके कारण चौराहे में अराजकता और जाम की स्थिति आम हो गई है। सडक़ के दोनों ओर दो पहिया वाहनों की पार्किंग कर दी जाती है। पार्किंग होने से चौराहे की सडक़ संकरी हो जाती हैं। इसके कारण परेशानी हो रही है। 24 घंटे के लिए चौराहे में वाहनों की पार्किंग रहती है। जिसके चलते प्रतिदिन यहां बाइक सवार टकराते है और हल्की चोट के शिकार होते है। यहां पार्क होने वाले वाहन किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बनेंगे।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें