मंडला

सिंगल यूज पालीथीन कलेक्शन कर रहे स्वयंसेवक

क्लीन इंडिया, पालीथीन मुक्त भारत के तहत जारी है प्रयास

मंडलाOct 26, 2021 / 10:40 pm

Mangal Singh Thakur

Volunteers doing single use polythene collection

मंडला. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा क्लीन इण्डिया कार्यक्रम के तहत बिंझिया चौराहा से कटरा तक सिंगल यूज पालीथीन कलेक्शन किया गया। जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन जिला पंचायत सीमा पटले , जिला युवा अधिकारी प्रतीक सिन्हा, एपीए दारासिंह चौधरी के मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों ने जागरूकता अभियान चलाकर सिंगल यूज पालीथीन का न उपयोग करने की अपील की। नेहरू युवा केन्द्र दारासिंह ने कहा कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक यह अभियान जिले में चलाया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक सिंगल यूज पालीथीन कलेक्शन कर रहे है। क्लीन इंडिया, पालीथीन मुक्त भारत के तहत प्रयास जारी है। कार्यक्रम में एनएसएस के बीएल झारिया, जन अभियान से संतोष झारिया, सूचना प्रसारण कार्यालय से अजय बैस, जीआर बघेल नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक पारस बैरागी, शिवम ठाकुर, निधि रजक, दीपक यादव, पंचायत बिंझिया के सचिव सतीश यादव स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता ग्राही कंचन मिश्रा, संतोष मिश्रा, आदि उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में करीब 700 किलो पालीथीन का कलेक्शन किया गया।

Home / Mandla / सिंगल यूज पालीथीन कलेक्शन कर रहे स्वयंसेवक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.