निवास थाना क्षेत्र के पिपरिया ग्राम से मोहगांव मार्ग के बीच ग्राम मेहरा शिवनी के पास सवारी से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को पिपरिया में सप्ताहिक बाजार भरती है। जहां खरीदी करके आटो में सात लोग मोहगांव की ओर जा रहे थे। तभी महेरा शिवनी के पास आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने 100 डायल को सूचना दी। 100 डायल से पायलट रमेश सोयम और आरक्षक श्याम पंद्रे मौके पर पहुंचे और घायलों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हादसे में दशरथ टेकाम पिता ह्रदय सिंह (42), कविता कुलस्ते पिता विष्णु सिंह (15), सगुना बाई पति चरण सिंह (55), मीरा बाई पति संत कुमार (35), फूल बाई पति तोप सिंह (65) व आटो चालक अनिल कुमार पिता बद्री दास (20) घायल हुए हैं। वहीं बताया गया की दशरथ टेकाम की हालत गंभीर देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया है।