ग्रेडिंग मशीन से जॉच के बाद होगी गेंहू की खरीदी
जिले की सभी समितियों में लगाई जाएगी ग्रेडिंग मशीन
मंडला
Published: March 11, 2022 04:18:30 pm
मंडला. जिले के किसानों पर अब अतिरिक्त खर्च का बोझ बढऩे वाला है क्योंकि प्रशासन द्वारा गेंहू खरीदी के लिए एक नई व्यवस्था करते हुए सभी समितियों में गे्रडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया गया है। इस बार किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने से पहले ग्रेडिंग मशीन से उसकी जांच की जाएगी। इसके लिए बकायदा किसानों से प्रति क्विंटल राशि वसूली जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी ५४ खरीदी केन्द्रों पर यह व्यवस्था अनिवार्य की गई है। जिले में इस बार 90 हजार मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक ने बताया कि केएल शर्मा ने बताया कि ग्रेडिंग मशीनें लगाने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम बड़े जिलों के लिए टेंडर कर रहा है। टेंडर के लिए सरकार ने 20 रुपए अधिकत मूल्य तय किया है यानी इससे ऊपर टेंडर नहीं करना हैं। यदि कोई 20 रूपए से कम पर टेंडर भरता है तो उतनी राशि ग्रेडिंग के समय किसान से प्रति क्विंटल ली जाएगी।
गेहूं के साथ कचरा, मिट्टी तक की हो जाती है खरीदी
बताया गया कि पहले खरीदी केंद्रों पर गेहूं का छन्ना लगाने की व्यवस्था थी, लेकिन ये अनिवार्य नहीं था। पहले छन्ना तब लगाया जाता था, जब सोसायटी के कर्मियों को लगता था कि गेहूं में कचरा, मिट्टी आदि हो सकता है। लेकिन इसमें भी भष्ट्राचार होने की संभावना रहती थी। खराब गेहूं पीडीएस दुकानों पर पहुंचने पर विवाद की स्थिति बनती थी। इसलिए इस बार से खरीदी केंद्रों पर ग्रेडिंग और सफाई का काम कराया जाएगा। एजेंसी तय करने के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। तय एजेंसी अधिकतम 20 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की ग्रेडिंग और सफाई करेगी। इसके लिए किसानों को राशि देना पड़ेगी। सरकार प्रति क्विंटल 2015 रुपए दे रही है। इससे किसान को घरों पर सफाई की जरूरत नहीं होगी। रवी उपार्जन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए जिले में कुल 54 पंजीयन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। शासन द्वारा रखी पंजीयन के लिए १० मार्च तक तिथि निर्धारित की गई थी। ५४ पंजीयन केन्द्रों के माध्यम से २१२२२ कृषकों द्वारा रबी की फसल जैसे गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन कराया गया है।

ग्रेडिंग मशीन से जॉच के बाद होगी गेंहू की खरीदी
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
