scriptसड़क हादसे में महिला की मौत | Woman dies in road accident | Patrika News

सड़क हादसे में महिला की मौत

locationमंडलाPublished: Mar 06, 2021 11:16:56 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

2 वर्षीय बालक व भाई गंभीर

सड़क हादसे में महिला की मौत

सड़क हादसे में महिला की मौत

घुघरी. ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर किसली तिराहे के पास चार पहिया वाहन ने मोटर साइकिल सवारको टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। बताया गया कि महिला अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने मायके रहंगी से बिछिया जा रही थी। किसली चौराहे में चार पहिया ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाइक चालक को भी गंभीर चोट आई है। महिला के साथ एक 2 वर्षीय बालक था वह भी जख्मी हो गया है। घटना की सूचना घुघरी पुलिस को दी गई। थाना से सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र हरदहा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मृत महिला का पोस्टमार्टम कर बॉडी परिजन को सौंपा दी गई है वहीं घायलों को मंडला जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
दुर्घटना के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी के अध्यक्ष अरविंद कुशराम, मंडलम अध्यक्ष रघुवीर अग्निहोत्री, अनुराग शर्मा, अरविंद झारिया, राजेश खैरवार ने पुलिस अधीक्षक के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें सूक्ष्मता से जांच की मांग की गई है। घुघरी थाना प्रभारी विनोद बघेल ने बताया कि मामला पंजीबद्ध कर वाहन जप्त कर लिया गया है कार्रवाई जारी है।


खारी के जंगल में अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर से दो गंभीर
निवास। निवास से मंडला मार्ग के बीच खारी के जंगल में ट्रक ने चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। मंडला से निवास जा रहे बोलेरो वाहन में सवार संजय वरकड़े पिता मिहीलाल वरकड़े उम्र 21 वर्ष व उनके साथी बलराम पवले पिता राम कुवार उम्र 20 वर्ष निवासी निवास के रोशर ग्राम घायल बताए जा रहे हैं। ट्रक टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना गुरुवार कि रात तीन बजे की बताई गई। घायल वहीं जंगल में पड़े रहे। मंडला की ओर से निवास आ रहे राजेश चौधरी का परिवार जो समाजिक कार्य से अपने वाहन से लोट रहे थे उन्होंने घायलों को अपने वाहन से निवास समुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया है। ं निवास के चिकत्सा आधिकारी डॉ विजय कुमार पेगवार ने गंभीर अवस्था को देखते हुए दोनों को जबलपुर रेफर कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो