scriptमहिला सम्मान: हर क्षेत्र में महिलाओं के आगे बढऩे से देश भी कर रहा प्रगति | women are doing progress in every field | Patrika News

महिला सम्मान: हर क्षेत्र में महिलाओं के आगे बढऩे से देश भी कर रहा प्रगति

locationमंडलाPublished: Mar 11, 2019 03:37:33 pm

Submitted by:

shivmangal singh

रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने किया सम्मानित

mandla

महिला सम्मान: हर क्षेत्र में महिलाओं के आगे बढऩे से देश भी कर रहा प्रगति

नैनपुर. रविवार को वार्ड क्रमांक 11 सामुदायिक मंगल भवन मे नगर की महिलाओं का कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया। अवसर पर आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक देवसिह सैयाम, पूर्व जनपद अध्यक्ष मंजू लता उईके, नपा अध्यक्ष नरेश चन्द्रौल, नपा उपाध्यक्ष कासिम अली, थाना प्रभारी राजेन्द्र मोहन दुबे, उपनिरीक्षक पूजा गिरी, उपनिरीक्षक डीएस पाण्डे की उपस्थिति रहे। विंध्यवासिनी के बैनर तले नारी शक्ति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के साथ खेल एव पढ़ाई मे अव्वल आये छात्राओ का भी सम्मान किया गया। साथ ही उन विशेष महिलाओ को भी सम्मानित किया गया जिन्होने विषम परिस्थिति मे भी कार्य कर अपने परिवार को संभालते हुए अपने बच्चो को पढ़ाकर उन्हे अपने मुकाम को हासिल करने मे सहयोग दिया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन शंकर दयाल बाजपेयी एव कार्यक्रम के अंत मे समापन पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगो का अभार विद्या डेहरिया के द्वारा किया गया।
विंध्यवासिनी सेवा समिति की नगर अध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आगे आएंगी तो पूरा परिवार आगे बढ़ेगा महिलाओ की समाज विकास में अहम भूमिका होती है। परन्तु अक्सर देखा जाता रहा है कि महिलाएं अपने उपर हो रहे जुर्म पर आवाज नहीं उठाती और हो रहे जुर्म को चुपचाप सहते रहती है। इसी वजह से अभी भी महिलाओ मे विकास नहीं हो पाया जिस कारण समाज सेवी संस्थाएं आगे आई और महिलाएं को अपनी संस्थाएं में जोड़ उन्हे जागरुक और न्याय के लिए लडऩे के साथ ही शासन की योजना की जानकारी दे रही है।
देश की आधी आबादी महिलाओ की है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है जिससे देश भी प्रगति कर रही है। आज के दौर मे महिलाएं सभी क्षेत्र मे देश का नाम रोषन कर नही है। महिलाओं की उपेक्षा कर समग्र विकास की कल्पना नही की जा सकती। महिलाएं उतनी ही सशक्त हैं जितना वह खुद को मानती है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आरती राजपूत, नगर अध्यक्ष सुनीता ठाकुर, विद्या डेहरिया, सुभद्रा बर्मन, लता ठाकुर, अंजु जांगड़े, लता जायसवाल, ओम चौरसिया, शंकर दयाल बाजपेयी, अनिल जांगड़े, सुजीत प्रजापति, विकाश शुुक्ला, राजा विश्वकर्मा, दिनेश ठाकुर, प्रमोद निम्बालकर, कन्हैया चांवला, अंजनी तिवारी, पार्षद सेगीता लारेश्वर, महेश्वरी राजपूत, देवकी नंदा, महेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
महिलाओं को बताए उनके अधिकार
विकास खंड मवई में महिला कांग्रेस द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगीता दुंडुंग ने अंतराष्ट्रीय महिला अधिकार पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वहीं मोहगांव, घुघरी, मवई से आई बहिनो के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम महिला हिंसा को लेकर मंचन किया गया। शैला नृत्य रजनी तेकाम टीम सारसडोली, कर्मा नृत्य प्रियंका मरावी टीम खोढ़ा खुदरा, लहकी नृत्य टीम रुनिया बाई सागवन छापर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर मनमोह लिया। कार्यक्रम में नारायण सिंह पट्टा विधायक बिछिया ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मंच से उपस्थित सभी टीम को 50 हजार की राशि देने की घोषणा की। वहीं निवास विधायक डॉक्टर अशोक मर्शकोले ने भी हर संभव मातृशक्ति सेवा के लिए हमेशा आगे रहने के लिए वचन दिया। जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष रानू हरदाहा ने अपने उदबोधन में महिलाओं की सम्मान एवं सुरक्षा की बात कही। वहीं प्रदेश सचिव संतोषी साहू की उपस्थिति रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो