scriptपानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं | Women came out on the road for water | Patrika News

पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

locationमंडलाPublished: Feb 26, 2021 12:43:35 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

सड़क निर्माण के दौरान टूटी पाइप लाईन की मरम्मत की मांग

पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

मनेरी. पेयजल संकट से जूझ रही महिलाएं सड़क पर उतर गई। चक्का जाम किया। जिसके बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। निवास जनपद के औद्योगिक क्षेत्र कहे जाने वाले ग्राम मनेरी में पिछले तीन माह से जल संकट गहराया हुआ है। कई बार प्रशासन से मांग की गई लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते गुरुवार को मनेरी ग्राम की सैकड़ों महिलाएं बर्तन रखकर सड़क पर आ गई। जेसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो मौके पर लोक निर्माण विभाग एसडीओ एके जैन चौकी प्रभारी राजेन्द्र पवार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आधिकारियों ने महिलाओं को समझाइश दी। 15 दिन के अंदर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। बताया गया की ग्राम मनेरी में रोड निर्माण के चलते पाईप लाइन उखाड़ दी गई थी। पिछले तीन माह से ग्रामीण जन बूंद बूंद पानी को तरस रहे थे। जिसको लेकर लोग आक्रोशित हुए और हंगामा शुरू कर दिया। पेयजल संकट को लेकर क्षेत्रीय जनपद सदस्य सुमन सूर्यवंशी के नेतृत्व में महिलाओं व ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो