मंडलाPublished: Nov 06, 2022 02:38:16 pm
Mangal Singh Thakur
उन्नत तकनीक से तैयार की जा रही राई की फसल
मंडला. जिले में जैविक खेती को बढ़ाया दिया जा रहा है। जिसके लिए प्रशिक्षण के साथ किस से खेती की जानी है इसकी जानकारी कृषि विभाग के अधिकारी व स्वयं सेवी संगठन प्रदान कर रहे हैं। जैविक खेती में महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भागीदारी निभा रही हैं। विकासखंड नारायणगंज में आजीविका मिशन और प्रदान संस्था ने महिला किसानों के साथ कार्य योजना बनाकर जैविक खेती को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। ग्राम जेवरा की महिला किसान द्रौपदी जो की समूह की स्थाई सदस्य हैं। जैविक पद्धति से राई की फसल तैयार कर रही हैं। द्रौपदी ने बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर की ट्रेनिंग लेने के बाद इनको जैविक खेती की जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद जैविक खेती की तरफ अपना रूख कर लिया। द्रोपदी ने इस वर्ष राई की फसल में प्रोसेस्ड गोबर खाद का इस्तेमाल किया है और आज इनकी फसल पहले से ज्यादा बेहतर है। इसके पूर्व तैयार राई के बीज को किसान आजीविका मिशन एवं प्रदान संस्था के माध्यम से लोकल मार्केट में 60 से 70 रुपए प्रति किलो के उचित मूल्य पर बेच पा रहे है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल स्वयं की के लिए भी कर पा रहे है।