scriptपंचायत चुनाव में जीत का दारोमदार महिलाओं पर, पंचायत चुनावों में पुरूषो से ज्यादा महिलाएं है मतदाता | women who won the panchayat elections won | Patrika News

पंचायत चुनाव में जीत का दारोमदार महिलाओं पर, पंचायत चुनावों में पुरूषो से ज्यादा महिलाएं है मतदाता

locationमंडलाPublished: Feb 11, 2020 10:06:47 pm

Submitted by:

shubham singh

3 लाख 73 हजार 755 महिला मतदाता

women who won the panchayat elections won

पंचायत चुनाव में जीत का दारोमदार महिलाओं पर, पंचायत चुनावों में पुरूषो से ज्यादा महिलाएं है मतदाता

मंडला। जिले में आगामी समय में होने वाले पंचायत के चुनावों में इस बार महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रहेगी। पंचायतों के चुनाव में जिले भर में पुरूषो की संख्या के अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इसके लिए कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक बुलवाई गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2020 के अंतर्गत मंडला जिले में समाविष्ट विधानसभा क्षेत्र बिछिया, निवास एवं मंडला की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन मतदान केन्द्रों में विहित स्थानों पर किया गया। अंतिम प्रकाशन के दौरान जिले में 7 लाख 44 हजार 337 मतदाता दर्ज किए गए। जिनमें 3 लाख 73 हजार 755 महिला मतदाता, 3 लाख 70 हजार 572 पुरूष तथा 10 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं।

एक नजर में विधानसभाएं
* बिछिया विधानसभा में 2 लाख 43 हजार 988 मतदाता दर्ज किए गए जिनमें 1 लाख 23 हजार 86 महिला मतदाता, 1 लाख 20 हजार 899 पुरूष तथा 3 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। बिछिया विधानसभा में 301 मतदान केन्द्र हैं।
* निवास विधानसभा में 2 लाख 47 हजार 935 मतदाता दर्ज किए गए जिनमें 1 लाख 24 हजार 964 महिला मतदाता, 1 लाख 22 हजार 966 पुरूष तथा 5 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। निवास विधानसभा में 321 मतदान केन्द्र हैं।
* मंडला विधानसभा में 2 लाख 52 हजार 414 मतदाता दर्ज किए गए जिनमें 1 लाख 25 हजार 705 महिला मतदाता, 1 लाख 26 हजार 707 पुरूष तथा 2 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। मंडला विधानसभा में 318 मतदान केन्द्र हैं।


मतदाताओं से अपील
प्रकाशन के दौरान 18-19 वर्ष के 11 हजार 119 मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए गए हैं। जो मतदाता शेष रह गए हैं उनके नाम जोड़े जाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार 1 लाख 59 हजार 528 मतदाताओं की फोटो रंगीन की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जगदीश चंद्र ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे प्रारूप-8 के माध्यम से रंगीन फोटो बदलने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सहयोग करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो