scriptशैला कार्यक्रम में थिरक रहे युवा | Young people dancing in Shaila program | Patrika News

शैला कार्यक्रम में थिरक रहे युवा

locationमंडलाPublished: Jan 28, 2022 10:29:16 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

दिखाई दे रही आदिवासी सांस्कृति की झलक

शैला कार्यक्रम में थिरक रहे युवा

शैला कार्यक्रम में थिरक रहे युवा

सुडग़ांव. विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सुडग़ांव में शैला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दिवान टोला, खुर्री टोला, आमा टोला, मोटो टोला के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। पुस के पचे सते दिन हरोता के रूप मनाया जाता है जिसमें सभी समाज के लोग शामिल हुए। मजदूरी सहित, गाय चराने वाले, नाई व अन्य लोगो का मेहताना तय किया जाता है। इसके बाद एक एक टोला मोहल्ला के लोगों के द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमो की प्रस्तुति देकर उत्साह मनाया जा रहा है। पुरूष वर्ग शैला व महिला वर्ग रीना नृत्य की प्रस्तुति दे रही हैं। 25 जनवरी से शुरू इस कार्यक्रम का समापन 31 जनवरी को किया जाएगा। शैला पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में गत सिंह भवेदी समाजसेवी का योगदान रहा। आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष राधेशाह मरावी, उपाध्यक्ष गत सिंह भवेदी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव फग्गन सिंह मरावी, ब्लॉक प्रवक्ता जयपाल मार्को, समाजसेवी बुद्ध सिंह मसराम, समली मसराम, सुक्खू सिंह धुर्वे, माठू सिंह मसराम, चैतु सिंह कोर्राम, हल्के राम मरावी, संतोष व्याम, फूल सिंह धुर्वे, ब्रज लाल धुर्वे, पहल सिंह धुर्वे, कल्याण सिंह परते, रूप सिंह परते, पहल सिंह मार्को, मंगल सिंह व्याम, केहर सिंह मार्को, पाना सिंह मलगाम, रामदीन आर्मो आदि का सहयोग रहा। बताया गया कि शैला आदिवासियों का मुख्य त्यौहार है। जिसमें आदिवासी संस्कृति के साथ एकता भी दिखाई देती है। निवास विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ अशोक मर्सकोले के सहयोग से ग्राम सुडग़ांव के दिवान टोला में काली बख्खी, पीला गमछा कलाकारों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में दिवान टोला टिमकी वादक हल्के राम मरावी, मांदर वादक सुक्खू सिंह धुर्वे, खुर्री टोला टिमकी वादक रूपसिंह धुर्वे, मांदर वादक प्रेम सिंह व्याम का सहयोग मिल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो