scriptभारी बारिश से जिले में 1350 परिवारों का नुकसान | 1350 families lost due to heavy rains | Patrika News

भारी बारिश से जिले में 1350 परिवारों का नुकसान

locationमंदसौरPublished: Aug 11, 2019 11:46:33 am

Submitted by:

Vikas Tiwari

भारी बारिश से जिले में १३५० परिवारों का नुकसान

patrika

mandsaur news

मंदसौर.
जिले में भारी बारिश से करीब १३५० परिवार प्रभावित हुए है। इन प्रभावित परिवारों को करीब डेढ़ से दो करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। इनमें सबसे अधिक परिवार मल्हारगढ़ क्षेत्र के है। यहां पर करीब ११०० परिवारों को नुकसान हुआ है। वहीं तीन दिन की भारी बारिश में जिले में अब तक करीब १५० परिवारों का सर्वे राजस्व विभाग कर चुका है। और दो दिन ओर राजस्व विभाग सर्वे करेगी। जिसके बाद पूरी रिपोर्ट कलेक्टर मनोज पुष्प को दी जाएगी। जिसके बाद आर्थिक सहायता संबंधित परिवारों को मिलेगी।
मल्हारगढ़ में ११०० परिवारों को हुआ नुकसान
मल्हारगढ़ क्षेत्र में २६ जुलाई से लेकर १० अगस्त तक करीब ११०० परिवारों को नुकसान हुआ है। इसमें करीब १५५ मकान गिरे है। वहीं ९०० घरों में पानी घूसा है। इसके अलावा बारिश के कारण २८ पशुओं की मौत हुई है। और छोटे-छोटे पशु करीब २३० मरे है। इसके अलावा २१ दुकानों में पानी घूसा है। प्रशासन ने यहां पर इन प्रभावित परिवार को करीब ६४ लाख रूपए की आर्थिक सहायता वितरीत कर दी है। वहीं ९० परिवारों को ५०-५० किलो गेंहू भी दिए है।
तीन दिन में १५० परिवार प्रभावित
जिले में तीन दिनों में हुई भारी बारिश के कारण करीब १५० मकान क्षतिग्रस्त हुए है। अभी सर्वे कार्य चल रहा है। राजस्व विभाग का अमला करीब दो दिन में पूरी रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंपेगा। उसके बाद संबंधित प्रभावितों को आर्थिक सहायता की राशि दी जाएगी।
इनका कहना…
कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि पहले हुई बारिश में मल्हारगढ़ में करीब ११०० परिवार प्रभावित हुए थे। उनको ६४ लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी वितरीत कर दी है। अभी वहां पर आर्थिक सहायता देने का कार्य चल रहा है। तीन दिन में करीब १५० मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी आई है। अभी सर्वे कार्य चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद तत्काल बाद प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो