scriptमंदसौर संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 46 हजार 950 मतदाता करेेंगे मतदान | 17 lakh 46 thousand 950 voters will vote in Mandsaur parliamentary con | Patrika News

मंदसौर संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 46 हजार 950 मतदाता करेेंगे मतदान

locationमंदसौरPublished: Feb 23, 2019 09:27:17 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

मंदसौर संसदीय क्षेत्र में १७ लाख ४६ हजार ९५० मतदाता करेेंगे मतदान

lok sabha elections

mandsaur news

मंदसौर.
मंदसौर संसदीय क्षेत्र की ८ सीटों पर गत लोकसभा चुनाव से इस लोक सभा चुनाव में मतदाताओं में एक लाख १९ हजार ३४६ मतदाता बढ़े है। संसदीय क्षेत्र में १७ लाख ४४ हजार ९५० मतदाता है। संसदीय क्षेत्र की आठों सीटों पर विधानसभा २०१८ के चुनाव के बाद ४० हजार ६१० मतदाता बढ़े है। मंदसौर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव के बाद २५ हजार ३२० मतदाता बढ़े है। जिले में कुल मतदाता ९ लाख ६४ हजार २६८ है। इनमें 492543 पुरूष 471702 महिला व 23 अन्य वर्ग के मतदाता है। वहीं नीमच जिले की तीन विधानसभाओं में विधानसभा चुनाव के बाद १० हजार ७७७ मतदाता बढ़े है। यहां पर कुल मतदाता ५ लाख ६७ हजार ११० है। इसमें महिला मतदाता २ लाख ७५ हजार ४९८ और पुरुष मतदाता २ लाख ९१ हजार ६०७ और अन्य ५ मतदाता है। संसदीय क्षेत्र की जावरा विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव के बाद ६ हजार ५१३ मतदाता बढ़े है। जिला निर्वाचन द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
सबसे अधिक बढ़े सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली के अद्यतनीकरण कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं के नाम जोडऩे तथा मृत व क्षेत्र को छोड़कर अन्यत्र जाने वाले मतदाताओं के नाम काटने के बाद संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के बाद कुल ४० हजार ६१० मतदाता बढ गए है। इनमें मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से 6368, मल्हारगढ से 5490, सुवासरा से 7438 व गरोठ विधानसभा क्षेत्र से 6024 मतदाता बढ़े है। वहीं मनासा में ३६२३, नीमच में ४५७१ और जावद विधानसभा में २३८३ मतदाता बढ़े है। संसदीय क्षेत्र की जावरा विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव के बाद ६ हजार ५१३ मतदाता बढ़े है।
सबसे अधिक युवा मतदाता सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में
युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा का मुद्दा हर चुनाव में प्रमुख रहता है। मंदसौर जिले की चारों विधानसभा सीटों में सबसे अधिक युवा मतदाता सुवासरा विधानसभा सीट पर है। यहां पर १८ से ३९ साल के मतदाताओं की संख्या १ लाख ३० हजार ४०४ है। वहीं इसके बाद मंदसौर विधानसभा सीट पर १ लाख २४ हजार ६१२ है। इसके बाद गरोठ विधानसभा सीट पर युवा मतदाताओं की संख्या १ लाख १८ हजार ७७५ है। और मल्हारगढ़ विधानसभा सीट पर १ लाख १८ हजार ६३९ है।
फैक्ट फाइल
विधानसभा महिला पुरुष अन्य मतदाता
मंदसौर १२२३४१ १२६८०० ८ २४९१४९
मल्हारगढ़ ११२७३३ ११६०९४ ७ २२८८३४
सुवासरा १२४३०९ १३१०९३ ८ २५५४१०
गरोठ ११२३१९ ११८५५६ ० २३०८७५
जावरा १०३९०० १०९६७० ४ २१३५७४
नीमच १०४४८५ ११०११३ १ २१४५९९
मनासा ८९५४३ ९५०७० १ १८४६१४
जावद ८१४७० ८६४२४ १ १६७८९५
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो