scriptबाढ़ में 385 स्कूल हुए क्षतिग्रस्त, 230 स्कूल अभी पड़े बंद | 385 schools damaged in flood | Patrika News

बाढ़ में 385 स्कूल हुए क्षतिग्रस्त, 230 स्कूल अभी पड़े बंद

locationमंदसौरPublished: Sep 19, 2019 03:51:13 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

बाढ़ में 385 स्कूल हुए क्षतिग्रस्त, 230 स्कूल अभी पड़े बंद

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर.

जिले में बाढ़ से ३८५ स्कूलों में नुकसान हुआ है। इन स्कूलों में नुकसानी का आंकलन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रूपए का किया गया है। इनमें से करीब २३० स्कूल ऐसे है। जिनको फिर से शुरु होने में दो से तीन दिन लगेगें। वहीं करीब २० स्कूल ऐसे है। जिनमें अधिकारियों द्वारा अन्यत्र स्थान पर स्कूल संचालित करने के निर्देेश दे दिए है। इनमें सबसे अधिक प्रभावित प्राथमिक विद्यालय हुए है। अभी भी करीब १० स्कूल ऐसे है। जहां पर अधिकारी नहीं पहुंच पाए है। इसलिए उनका आंकलन अभी नहीं किया गया है।
२० से त्रैमासिक परीक्षा शुरु और बह गई किताबें
बाढ़ में करीब २० से २५ हाईस्कूल और हायरसेंकडरी स्कूलों को नुकसान हुआ है। ऐसे में रिकार्ड सहित पुस्तके भी स्कूलों में नहीं बची है। वही दूसरी ओर गांवों में भी पानी घूसने से यही हालात है। विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई की और शिक्षा विभाग के सामने परीक्षा संचालित कहां पर करवाई जाए। इसको लेकर ङ्क्षचता सता रही है। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
२६० प्राथमिक तो १०० माध्यमिक विद्यालय में हुआ नुकसान
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकरी के अनुसार जिले में बाढ़ से करीब २६० प्राथमिक विद्यालयों में पानी घूसा तो कई विद्यालय जलमग्न भी हो गए थे। जिसमें ६५ लाख रूपए के नुकसानी का आंकलन किया गया। वहीं माध्यमिक स्कूलों में १०० स्कूलों में नुकसान हुआ है। जिसका आंकलन ५० लाख रूपए का किया गया है। वहीं २० हाईस्कूल और हायरसेंकडरी स्कूलों में नुकसान हुआ है। जिसका आंकलन ३५ लाख रूपए किया गया है।
बाढ़ के कारण २० मकान हुए खत्म
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकरी के अनुसार करीब २० स्कूल ऐसे है। जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो चुके है। उन स्कूलों में शालाएं संचालित करने केलिए मना कर दिया गया है। इन स्कूलों को मैदान या अन्य स्कूल, पंचायत में संचालित करने के निर्देष दिए है।
इनका कहना
जिला शिक्षा अधिकारी आरएल कारपेंंटर ने बताया कि ३५३ स्कूलों में बाढ़ से नुकसान हुआ। करीब ड़ेढ़ करोड़ का नुकसानी आंकलन किया गया। २० स्कूलों के विद्यार्थियों को अन्यत्र स्थान पर पढ़ाने के निर्देष दिए है। बड़ी संख्या में अभी स्कूल नहीं लग पा रहे है। दो से तीन दिन में व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। त्रैमासिक परीक्षा भी है। उसको लेकर भी येाजना बनाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो