script40 घंटे बाद मिला बालक का शव | 40 hours later found dead body | Patrika News

40 घंटे बाद मिला बालक का शव

locationमंदसौरPublished: Aug 05, 2019 03:08:30 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

40 घंटे बाद मिला बालक का शव

patrika

mandsaur news

मंदसौर.
शामगढ़ से करीब १६ किलोमीटर दूर स्थित सालरिया का खेड़ा गांव में आठ वर्षीय बालक नाले(खाल) में गत दिवस बह गया था। रविवार सुबह से पुलिस अधिकारियों ने रेस्क्यू दल के साथ एवं ग्रामीणों के साथ बालक को नाले में ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन बालक को नहीं ढूंढ पाए। सोमवार सुबह आठ बजे गांव कोटड़ी के पास बालक का शव मिला।
२० किलोमीटर तक ढूंढने का प्रयास
पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी, रेस्क्यू दल के करीब १५ सदस्य और करीब ७५ से अधिक ग्रामीण सुबह से लेकर सालरिया का खेड़ा से लेकर जहां-जहंा भी नाला जा रहा है। उसमें बालक को ढूंढा। यह नाला बोलिया गांव की कंठाली नदी में मिलता है। रेस्क्यू दल सहित ग्रामीणों ने कंठाली नदी तक बालक को ढूंढा लेकिन रात तक बालक को नहीं ढूंढ पाए थे। उधर, बालक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
बकरी लेने जा रहा था अर्जुन
गत दिवस ८ वर्षीय अर्जुन स्कूल से आने के बाद करीब साढ़े चार बजे कुए से बकरी लेने के लिए गया था। तभी तेज बारिश हेाने के कारण नाले में पानी का बहाव तेज था। उसे तेज पानी में अर्जुन बह गया था। रात तक अर्जुन को रेस्क्यू दल और ग्रामीणों ने ढंूढा लेकिन नहीं मिला। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक दल सहित ग्रामीणों ने अर्जुन को ढूंढा लेकिन नहीं मिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो