scriptमंदसौर में दोपहर 1 बजे तक 45 तो नगरी में हुआ 77 प्रतिशत मतदान | 45 in Mandsaur till 1 pm and 77 percent voting in the city | Patrika News
मंदसौर

मंदसौर में दोपहर 1 बजे तक 45 तो नगरी में हुआ 77 प्रतिशत मतदान

मंदसौर में दोपहर 1 बजे तक 45 तो नगरी में हुआ 77 प्रतिशत मतदान

मंदसौरJul 06, 2022 / 01:30 pm

Nilesh Trivedi

मंदसौर में दोपहर 1 बजे तक 45 तो नगरी में हुआ 77 प्रतिशत मतदान

मंदसौर में दोपहर 1 बजे तक 45 तो नगरी में हुआ 77 प्रतिशत मतदान


मंदसौर.
निकाय चुनाव के पहले चरण में मंदसौर नगर पालिका व नगरी नगर परिषद के लिए मतदान का दौर चल रहा है। इसमें दोपहर तक मंदसौर में ४५ प्रतिशत तो नगरी में ७७ प्रतिशत मतदान हो चुका है। अभी चार घंटे का मतदान में और समय शेष है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों ही जगहों पर मतदान बंपर होगा। प्रत्याशियों से लेकर दोनों ही दल अपने वार्ड व बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए लगे हुए है। वहीं सुबह के समय मतदान का प्रतिशत कम दिखा था लेकिन अब समय बढऩे के साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ रहा है और मतदाताओं में उत्साह भी देखा जा रहा है।
मंदसौर नगरी में ऐसे चला मतदान का दौर
सुबह ७ बजे मतदान का दौर शुरु हुआ। मंदसौर के ४० तो नगरी के १५ वार्डो के लिए बुधवार को मतदान का दौर चल रहा है। इसमें नगरी नगर परिषद में सुबह ९ बजे तक ३०.२५ प्रतिशत तो ११ बजे तक ५९.६० प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दोपहर १ बजे तक ७७.१४ प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें नगरी में दोपहर तक २१६९ पुरुष व २१८१ महिलाओं ने मतदान किया। वहीं माना जा रहा है कि अब चार घंटे का समय बचा है। ऐसे में मतदान का प्रतिशत ८५ प्रतिशत से अधिक होगा। वहीं मंदसौर नगर पालिका में सुबह ९ बजे तक १२ प्रतिशत तो ११ बजे तक २९.३७ प्रतिशत तो वहीं दोपहर १ बजे तक ४४.८० प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें दोपहर तक मंदसौर में २९६१० तो २५१४६ महिलाओं के अलावा १ अन्य ने मतदान किया है। वहीं माना जा रहा है कि मंदसौर में बचे हुए चार घंटे में मतदान का प्रतिशत अधिक होगा और ७० प्रतिशत से अधिक मतदान होगा।
४० में से १३ में सीधा, १४ में त्रिकोणीय मुकाबला, सात में चार प्रत्याशी मैदान में
शहर के ४० वार्डो में १२९ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। लेकिन वार्डो के चुनावी समीकरण को समझे तो इन ४० वार्डो में से १३ वार्ड में सीधा मुकाबला है। यानी सिर्फ दो-दो प्रत्याशी है। वहीं १४ वार्ड ऐसे है जिसमें त्रिकोणीय मुकाबला है। तो ७ वार्ड में चार-चार, ५ वार्ड में पांच-पांच प्रत्याशी है और वार्ड ११ में सर्वाधिक ९ प्रत्याशी मैदान में है। और शहर में सबसे अधिक रोचक मुकाबला भी वार्ड ११ में ही है। वार्ड ३, ५, ७, ८, १४, १८, २६, २९, ३२, ३३, ३५, ३७, ३९ में भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। वार्ड ६, १३, १६, १७, १९, २३, २४, २७, २८, ३०, ३१, ३६, ३८, ४० में त्रिकोणीय मुकाबला है। तो वार्ड १, २, ४, ९, १०, १५, २२ में चतुष्कोणीय मुकाबला है। वहीं वार्ड १२, २०, २१, २५, ३४ में पांच-पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
जो अध्यक्ष के दावेदार उन वार्डो में ४ हजार से अधिक है मतदाता
शहर के ४० वार्डो में सबसे अधिक मतदाता वार्ड ३ में ४१६४ है। तो वहीं सबसे कम मतदाता वार्ड २० में १४३१ है। इसके अलावा जो अध्यक्ष के दावेदार है उन वार्डो में ४ हजार से अधिक मतदाता है। इनमें वार्ड १ में भाजपा से नम्रता प्रितेश चावला के वार्ड में ४ हजार ९७ तो वार्ड ३ भाजपा से रमा-बंशीलाल गुर्जर के वार्ड में ४१६४, वार्ड ३९ में भाजपा से भारती-धीरज पाटीदार व कांग्रेस से प्रियंका सुनील बसेर के वार्ड में ४०३० मतदाता है। इसके अलावा वार्ड ५ में ४ हजार ९० मतदाता है। तो कांग्रेस की और से अध्यक्ष के दावेदार पिंकी-कमलेश सोनी के वार्ड २ में ३२४६ मतदाता है। वहीं वार्ड ९ में १७३२ मतदाता है तो वार्ड ११ जहां सबसे अधिक ९ प्रत्याशी मैदान में है। वहां २२८५ मतदाता है।

Home / Mandsaur / मंदसौर में दोपहर 1 बजे तक 45 तो नगरी में हुआ 77 प्रतिशत मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो