मंदसौर

मंदसौर में दोपहर 1 बजे तक 48.87 प्रतिशत हुआ मतदान, दो घंटे शेष

मंदसौर में दोपहर 1 बजे तक 48.87 प्रतिशत हुआ मतदान, दो घंटे शेष

मंदसौरJun 25, 2022 / 01:39 pm

Nilesh Trivedi

Nomination forms submitted after spending thousands of rupees, now elections are canceled


मंदसौर.
मंदसौर जनपद पंचायत के लिए पंचायत चुनाव में पहले चरण में हो रहे मतदान में दोपहर १ बजे तक ४८.८७ प्रतिशत मतदान पूरा हो चुका है। सुबह ७ बजे मतदान शुरु हुआ लेकिन दो घंटे मतदान की रफ्तार धीमी रही। लेकिन इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और ११ बजे तक ही ३० प्रतिशत पहुंचा तो दोपहर १ बजे तक ४८.८७ प्रतिशत तक पहुंच गया। अब मतदान को लेकर सिर्फ दो घंटे का समय बाकी है और अभी भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि मतदान का आंकड़ा अभी बढ़ेगा। मतदान की रफ्तार को देखकर माना जा रहा है कि बचे हुए दो घंटों में मतदान तीव्र गति से होगा। मंदसौर क्षेत्र के मतदाताओं में गांव की सरकार चुनने के लिए इस बार अपार उत्साह देखा जा रहा है।

१ बजे तक हुआ मंदसौर में ४८.८७ प्रतिशत मतदान
शनिवार को दोपहर १ बजे तक मतदान का दौर चरम पर रहा। मतदाताओं का उत्साह भी अपार है। दोपहर तक ४८.८७ प्रतिशत मतदान हो गया। इसमें पुरुष ५४६७८ और ५४४९१ महिलाओं ने मतदान किया है। दोपहर तक पुरुषों का ४८.२६ तो महिलाओं के मतदान का ४९.५१ प्रतिशत रहा। सुबह ११ बजे तक २९.५४ प्रतिशत मंदसौर जनपद पंचायत क्षेत्र में मतदान हुआ। कुल दर्ज मतदाताओं में से ३५०९७ पुरुषों ने मतदान किया। यानी ३०.९८ प्रतिशत पुरुषों ने मतदान का काम पूरा कर लिया है। तो वहीं ३०८७६ महिलाओं ने मतदान किया। यानी २८.०५ प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। इस कुल मतदान का प्रतिशत ११ बजे तक २९.५४ प्रतिशत रहा। वहीं कुल दर्ज मतदाताओं की संख्या २ लाख २३ हजार ३७० है।

सुबह के दो घंटे में २५ हजार ६०७ ने किया मतदान
सुबह ९ बजे तक मंदसौर जनपद पंचायत क्षेत्र में हो रहे मतदान में कुल ११.४६ प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह ७ बजे मतदान का दौर शुरु हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें जरुर लगी लेकिन सुबह के दो घंटे में मतदान की स्पीड धीमी रही। लंबे समय बाद मतपत्र के माध्यम से मतदान हो रहा है। सुबह ९ बजे तक हुए मतदान में १४५३८ पुरुषों ने यानी पुरुषों ने १२.८३ प्रतिशत तो महिलाओं ने ११०६९ यानी १०.०६ प्रतिशत और कुल ११.४६ प्रतिशत मतदान रहा है। २ लाख २३ हजार ३७० मतदाताओं में से सुबह के दो घंटे में २५६०७ मतदाताओं ने ही मतदान का उपयोग किया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.