scriptऋण माफी योजना के पोर्टल पर 5०० किसान छूटे, अधिकारियों को लिखित आदेश का इंतजार | 500 farmers left on loan waiver portal, awaiting written orders to of | Patrika News

ऋण माफी योजना के पोर्टल पर 5०० किसान छूटे, अधिकारियों को लिखित आदेश का इंतजार

locationमंदसौरPublished: Dec 09, 2019 11:24:58 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

ऋण माफी योजना के पोर्टल पर ५०० किसान छूटे, अधिकारियों को लिखित आदेश का इंतजार

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर.
जिले में किसान ऋण माफी योजना में करीब चार हजार १० किसानों की इंट्री होना शेष थी। यह किसान पहले छूट गए थे। इन किसानों की इंट्री के लिए २५ नवबंर से लेकर ७ दिसबंर तक का समय दिया गया था। लेकिन इन छूटे हुए ४हजार १० किसानों में से ५०० किसान फिर छूट गए है और अंतिम तारीख निकल गई है। इन छूटे हुए पांच सौ किसानों की इंट्री पर अधिकारियों का कहना है कि मौखिक आदेश हुए तारीख बढऩे के हुए है। लेकिन अभी तक लिखित आदेश का इंतजार है।
७८ हजार ५० किसानों की हो चुकी ऋण माफी
एग्री कल्चर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक लाख ८३ हजार किसानों की ऋण माफी होना थी। जिसमें से प्रथम चरण में ७८ हजार ५० किसानों की ऋण माफी हो चुकी है। अब जिले में एक लाख पांच हजार किसानों की ऋण माफी होना है। जानकारी के अनुसार इन एक लाख पांच हजार किसानों का नेशनल बैंक का करीब ८५० करेाड़ रूपए और सोसायटी का करीब ३५० करोड़ रूपए का कर्ज है। यानि कि एक लाख पांच हजार किसानों को करीब १२०० करेाड़ रूपए से अधिक का कर्ज माफ होना है।
एग्री कल्चर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजीत ङ्क्षसह राठौर ने बताया कि दूसरे चरण की प्रक्रिया जल्द शुरु होगी इसके लिए भी निर्देश आए है। जिल में एक लाख ५ हजार किसानों का ओर कर्जा माफ होना है। इसमें नेशनल बैंकों को ८५० करोड़ रूपए और सोसायटी का अलग है। इस प्रक्रिया को प्रारभिंक प्रक्रिया माना जा सकता है।
इनका कहना….
जिला पंचायत सीईओ रिशव गुप्ता ने कहा कि साढ़े चार सौ से पांच सौ फार्म बचे हुए है। पोर्टल पर किसानों की इंट्री करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अभी इसके मौखिक आदेश है। इनकी इंट्री चालू है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो