तेज गर्मी के बीच थोड़ी बारिश ने दी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
उमसभरी गर्मी से हर दिन जुझ रहे जिलेवासियों को अब मानसून का इंतजार है। इस बार गर्मी ने भी खूब तपाया लेकिन अब उमसभरी गर्मी ने भी बेहाल कर रखा है। अब तक जिले में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। हालांकि हवाओं का दौर तो चल रहा है। लेकिन रविवार को पहली बार जिले में मानसून ने अपनी दस्तक दी और दिनभर की तेज गर्मी और तपन के बाद थोड़ी देर बारिश हुई। दोपहर के समय हुई बारिश के बाद थोड़ी देर मौसम ठंडा हो गया लेकिन इसके बाद फिर गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। इधर जिले में भी कई जगहों पर हल्की बूंदाबादी हुई। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी है लेकिन जिले को अभी मानसून का इंतजार है।
मौसम विभाग ने दिया यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को उज्जैन संभाग के साथ मंदसौर-नीमच जिले के लिए भी बारिश की संभावनाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी करते हुए मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान तापमान भी ३५ डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। वहीं जिले में आसमान पर मंडराते बादलों को देख बारिश की संभावना तो बन रही है लेकिन हवाओं के रुख से अभी तक मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार बना हुआ है। गर्मी में तप रहे जिलेवासियों को अब बारिश के साथ राहत मिलने की आस बंधी हुई है।