सम्राट यशोधर्मन की ऐतिहासिक उपलब्धि
8 दिसंबर ई. सन् 0436 अर्थात मंदसौर के लिए गौरव का दिन है। इस दिन तत्कालीन महाराजा औलिकर वंशीय बंधुवर्मन के शासनकाल में निर्मित अति दुर्लभ सूर्य मंदिर की प्रतिष्ठापना की गई। इसी काल अवधि के 100 वर्षो के अंदर औलिकर वंशीय सम्राट यशोधर्मन जैसे शूर-सपूत का अवतरण हुआ इन्होंने श्वेत हूणों को परास्त कर संपूर्ण राष्ट्र की राजधानी दशपुर को बनाया था। यह सूर्य मंदिर दशपुर के इस गौरव का साक्षी है। शहरी अधोसंरचना विकास आवश्यकताओं और पर्यावरण के प्रति नागरिकों में जागरूकता का भाव विकसित करना। शहर के सांस्कृतिक और पारंपरिक गौरव के प्रति आमजन को जागरूक करने से लेकर सांस्कृतिक विरासत एवं स्थानीय लोकाचार के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से गौरव दिवस मनाया जाएगा।