scriptतीन दिन में नहीं ढूंढा पाया कुएं से युवक को प्रशासन | Administration could not find a young man from a well in three days | Patrika News

तीन दिन में नहीं ढूंढा पाया कुएं से युवक को प्रशासन

locationमंदसौरPublished: Sep 06, 2019 12:08:59 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

तीन दिन में नहीं ढूंढा पाया कुएं से युवक को प्रशासन

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर
मंगलवार सुबह समीप गांव रिछा में हुए हादसे के शिकार युवक शंभुलाल मेघवाल का करीब 60 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं लग पाया है। प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू कार्य चलाया जा रहा है किंतु अभी तक कोई सफलता प्रशासन को नहीं मिली है। जमीन में अधिक नमी होने के कारण मशीनों को कार्य करने में भी काफी दिक्कत आ रही है। मशीनों द्वारा कुएं को लगभग ७0 फ ीट से अधिक गहरा एवं 100 फीट से अधिक चौड़ा कर दिया गया है। युवक को तलाशने का कार्य लगातार जारी है। वहीं ग्रामीणों का सब्र का बांध गुरुवार को टूट गया और उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि आज युवक को नहीं ढूंढा गया तो वे हाईवे जाम कर देगें।
प्रशासन की टीम युवक को खोजने में लगी है किंतु स्थिति जस की तस है। 3 पोखलेन मशीन एवं 1 जेसीबी द्वारा खुदाई की जा रही है। शाम को मिट्टी धसने के कारण गड्ढा खोद रही पोखलेन मशीन का ऊपर बुलाया गया। सुबह आठ बजे से रेस्क्यू शुरु किया जो शाम को करीब सात बजे तक चला। एसडीएम रोशनी पाटीदार तहसीलदार मुकेश सोनी थाना प्रभारी अरविंदसिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
जितनी डाल रहे उससे अधिक फिर गिर रही
जानकारी के अनुसार पोखलेन और जेसीबी द्वारा जितनी मिट्टी बाहर निकाली जा रही है। उससे अधिक वापस कुएं में गिर रही है। अधिकारियों द्वारा बाहर निकाली जा रही मिट्टी को कुएं से अधिक दूरी पर नहीं फिकवाया जा रहा है। जिससे बार-बार यह स्थिति निर्मित हो रही है। ग्रामीण कृष्णपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन द्वारा सही कार्य नहीं किया जा रहा है। टाइम से पहले ही मशीनें बद कर दी गई। आजशंभू नहीं मिला तो पिपलियामंडी हाईवे का चक्काजाम कर देगें। मिट्टी को दूर नहीं फिकवा रहे है। जिसके कारण समस्या आ रही है। कलेक्टर अभी तक नहीं आए है।
इनका कहना
. लगातार रेस्क्यू कार्य करवाया जा रहा है। युवक को तलाशने में जो भी संभव हो सकता है वह कर रहे हैं। आगे अभी फिलहाल खुदाई का कार्य जारी रखा जाएगा।उच्च अधिकारियों का भी मार्गदर्शन लिया जा रहा है।. Óरोशनी पाटीदार, एसडीएम मल्हारगढ़
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो