कोविड का ग्रहण छटा तो दिखा उत्साह
दो सालों से समाजजन घरों में रहकर नमाज पढ़कर पर्व मना रहे थे। दो सालों से कोविड से मुक्ति के लिए चल रहे प्रार्थनाओं के दौर के बीच इस बार कोविड का ग्रहण छटा तो मंगलवार को आई ईद अपार खुशिया लेकर आई और पर्व का उत्साह हर और दिखा। मंगलवार को ईदगाह पर पूरे रमाजन माह में ईबादत के बाद एक साथ खुदा की बंदगी में हजारों शीश एक साथ झुकें। देश व प्रदेश में अमन-चेन और उन्नति की कामना की गई। बच्चों व युवाओं ने पर्व पर अधिक उत्साह देखा गया। ईद पर्व को लेकर बाजार में भी रौनक नजर आई।
नमाज के साथ छाई हर और पर्व की खुशिया
मंगलवार को को जिलेभर में एक साथ ईद मनाई गई। सुबह से ही ईद पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। दो सालों के बाद घरों से निकलकर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद पर्व मनाया। इसी के चलते मस्जिदों से लेकर ईदगाह व अल्पसंख्यक क्षेत्रों में रौनक नजर आई औ नमाज में भी अधिक भीड़ रही। विशेष नमाज ईदगाह पर अता की गई। इसके बाद खुशियों का दौर शुरु हुआ तो सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाईयां दी। हर और ईद की खुशिया छाई तो बड़े-बुजूर्गों द्वारा छोटों को ईदी देकर पर्व की खुशिया बांटी गई। अल्पसंख्यक मोहल्लों में ईद को लेकर खुशियों का माहौल देखते ही बना। और घरों में स्वादिष्ट व्यंजनों कर महक से सराबोर हुआ।