अफीम को सुरक्षा के बीच लेकर पहुंचे किसान, पहले हुए सैंपल
्रअफीम तौल शुरु होने के साथ ही अफीम में पहले व दूसरे खंड में विभाग के कार्यालय पर ही तौल का काम शुरु किया गया। पहले दिन कम ही किसानों को बुलाया गया। दूसरे दिन गुरुवार से इनकी संख्या बढ़ेगी। सुबह से अफीम लेकर किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। अफीम काश्तकार अफीम को पूरी सुरक्षा के साथ लेकर केंद्र पर पहुंचे और दिनभर अफीम लेकर सैंपल कराने से लेकर अपनी बारी औन और फिर तौल होने तक साथ में रहे और फिर तौल के बाद यहां जमा कराई। किसानों की अफीम अब विभाग फैैक्ट्री में भेजेगा। इधर किसानों की अफीम के तौल से पहले उसका तौल किया गया।
दोनों केंद्रों पर आज बढ़ेगी किसानों की संख्या
अफीम के पहले खंड में तौल शुरु़ होने पर पहले दिन २१६ किसान अफीम लेकर पहुंचे। जिनका अफीम तौल किया गया। दूसरे दिन गुरुवार को करीब ५०० किसान अफीम लेकर तौल केंद्र पर पहुंचेगे। पहले खंड में २३ अप्रेल तक अफीम तौल का काम चलेगा। अफीक के दूसरे खंड में पहले दिन २१० किसान अफीम लेकर तौल केंद्र पर पहुंचे। पहले दिन २१० किसानों का अफीम तौला किया गया। वहीं दूसरे दिन गुरुवार को ४०० किसानों को तौल केंद्र पर अफीम लेकर बुलाया गया है। दूसरे खंड में २४ अप्रेल तक अफीम तौल का काम चलेगा।