scriptदो दिनों की राहत के बाद फिर तापमान पहुंचा 44 तक, शूल सी चुभ रही धूप | After two days of relief, the temperature again reached 44, the sun wa | Patrika News

दो दिनों की राहत के बाद फिर तापमान पहुंचा 44 तक, शूल सी चुभ रही धूप

locationमंदसौरPublished: May 20, 2022 11:14:25 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

दो दिनों की राहत के बाद फिर तापमान पहुंचा 44 तक, शूल सी चुभ रही धूप

temperature_exceeds_44_degrees.png
मंदसौर.
जिले में मौसम का मिजाज दो दिनों के बाद फिर से तेज हो गया है। गुरुवार को फिर से तेज गर्मी ने परेशान किया तो लू की जद में पूरा जिला रहा। तापमान भी ४४ डिग्री तक जा पहुंचा। इधर गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई कई जतन कर रहा है तो बाजार में गर्मी में अत्यधिक मांग छाछ की हो रही है। दो दिनों के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी आई है। मौसम विभाग के अलर्ट के साथ हीटवैव का दौर भी जारी है। ऐसे में तापमान बढऩे की संभावना भी जताई जा रही है। प्रशासन ने लू से बचने की सलाह भी जारी की है। इधर गर्म हवाओं और तीखी और चुभती धूप ने हर किसी को हलाकान कर दिया है। लू के थपेड़ो ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मालवा में इस बार निमाड़ और राजस्थान की गर्मी से हर कोई बैचेन है। मार्च से सूरज ने आग उलगना शुरु किया। तो मई में प्रचंड रुप धारण कर लिया है। दोपहर के समय बाजार पूरी रहत से सुनसान और चौराहों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है।

चार घंटे ४४ डिग्री रहा तापमान तो तीन घंटे ४३
तापमान ४३ डिग्री के पार रहा। दोपहर में चार घंटे तक तापमान ४४ डिग्री रहा तो वहीं तीन घंटे ४३ डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी ३० डिग्री चल रहा है। आलम तो यह है कि शाम ७ बजे बाद भी गर्म हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह ९ बजे से लेकर रात ८ बजे तक तेज गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा रखा है। कूलर-पंखों से भी राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को शहर में सुबह से गर्मी का असर तेज रहा। हर दिन अब तक का सबसे गर्म दिन हो रहा है। सुबह 10 बजे बाद लोगों को तपन महसूस होने लगी। पिछले एक सप्ताह से तापमान ४२ से लेकर ४३ चल रहा था लेकिन अब ४४ तक जा पहुंचा है। आग उगलते सूरज के बीच लोगों का घरों से निकलना बाहर हो गया है। हर और लोग लू और तेज धूप से बचते हुए बाहर निकल रहे है। वहीं बाजार में शाम होते ही लोग सड़कों पर दिख रहे है।

लू ने कर रखा है हाल बेहाल
आमतौर पर निमाड़ की अपेक्षा मालवा ठंडा रहता है लेकिन इस बार गर्मी की शुरुआत के साथ ही मालवा में भी सभी रेकार्ड तापमान ने तोड़े है और ४४ के आसपास तापमान चल रहा है। लू से हर कोई बेहाल है। न्यूनतम तापमान ३० डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान ४४ डिग्री रहा। दोपहर १२ बजे से लेकर शाम ४ बजे तक हर और सन्नाटा दिखाई दे रहा है। बढ़ते तापमान के बीच अब रातें भी गर्म हो रही है। मौसम वैज्ञानिक का कहना तो है कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और भी अधिक होंगे। नवतपा में तापमान और बढऩे की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो