script

सुबह 10बजे बहा युवक, दोपहर में पहुंची होमगॉर्ड की टीम वह भी खराब वोट लेकर, तकनीकि खराबी के चलते 3.40 बजे चालू हुई

locationमंदसौरPublished: Sep 01, 2019 12:09:41 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

सुबह 10बजे बहा युवक, दोपहर में पहुंची होमगॉर्ड की टीम वह भी खराब वोट लेकर, तकनीकि खराबी के चलते 3.40 बजे चालू हुई

सुबह 10बजे बहा युवक, दोपहर में पहुंची होमगॉर्ड की टीम वह भी खराब वोट लेकर, तकनीकि खराबी के चलते 3.40 बजे चालू हुई

सुबह 10बजे बहा युवक, दोपहर में पहुंची होमगॉर्ड की टीम वह भी खराब वोट लेकर, तकनीकि खराबी के चलते 3.40 बजे चालू हुई


मंदसौर.
आपदा प्रबंधन के इंतजामों की पोल शनिवार को उस समय खुल गई। जब सुबह शिवना में बहे युवक को ढूंढने के लिए रेस्क्यू टीम दोपहर में पहुंची। संसाधन का भी अभाव था। जो वोट लेकर ढूंढने गए वह भी नहीं चल रही थी। लोगों ने अधिकारियों के सामने आक्रोश व्यक्त किया। सुबह बहे युवक का रात तक पता नहीं लग पाया। शिवना का लीलदा पुल पार कर रहे बाईक सवार चार युवको में से एक बह गया। ग्रामीणों ने युवक को ढूंढने के लिए हिम्मत दिखाई और शिवना के तेज प्रवाह में भी नदी में कूद गए लेकिन युवक हाथ नहीं लगा। रात तक ढूंढने का का चला लेकिन पानी में बहे युवक का पता नहीं लग पाया। परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त किया तो मौके पर पहुंची एसडीएम के सामने भी नाराजगी जताई। शनिवार को सुबह १० बजे युवक शिवना में बहा, गा्रमीणों तो हाथों-हाथ पानी में कूद गए। सूचना भी सब जगह भेजी, लेकिन रेस्क्यू की टीम और प्रशासनिक अमला दोपहर में पहुंचा। एसडीएम के सामने परिजनों व ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। इतना ही नहीं विडबंना तो यह भी रही की होमगॉर्ड की रेस्क्यू टीम जो वोट लेकर मौके पर गई। उसमें भी तकनीकि खराबी आ गई। इसके कारण वह चालू ही नहीं हो पाई। दोपहर को ३.४० बजे वोट चालू हुई तो ढूंढने की कोशिश की। दिनभर चले प्रयासों के बाद भी पता नहीं चला।
यह है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार ढाबला निवासी बालमुकुंद (२६) पिता रमेश ओढ़े अपने तीन अन्य साथी राजू, समरथ और जीतु के साथ लीलदा काचरिया के रास्ते पित्याखेड़ी में छत की सेंटींग का काम करने जा रहे थे। बालमुकुंद मिस्त्री का काम करता था। रास्ते में शिवना नदी की डेम की पाल पार कर रहे थे। पानी अधिक और तेज होने के कारण बाईक बंद ह हो गई तो हाथ में बाईक लेकर पाल पार करने की कोशिश में उतरे चारों युवको को लोगों ने मना किया और फिर पलटने की बात कही तो पानी के बहाव को देख चारों फिर पलटें। इसी दौरान बालमुकुंद का पांव फिसल गया और वह नदी में गिर गया। जब वह गिरा तो उसके हाथ दिख रहे थे। लोगों ने पानी में कूदकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर १०.३० बजे नाहरगढ़ टीआई प्रतीक राय पहुंचे। दोपहर १.३० एसडीएम रोशनी पाटीदार पहुंची। वोट खराब हो गई और नहीं चली तो लोगों ने यहां मोजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को सुनाना शुरु कर दी। आक्रोशित लोगों को कहना था कि जो वोट नहीं चल रही वह क्यो लेकर आए। वह ३.४० बजे चालू हुई। रात तक युवक को खोजने का काम जारी रहा, लेकिन उसका कही पर पता नहीं चला। प्रशासनिक अमले के देरी से आने के कारण परिजनों व ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरकर आक्रोश जताया और सवाल खड़े किए। लीलदा के पास जहां घटनाक्रम हुआ। वहां शिवना की चौड़ाई और गहराई अधिक है। इसलिए भी युवक को ढूंढने में लेागों को दिक्कतें हुई।
५० ग्रामीण घंटो पानी में करते रहे मशक्कत, दोपहर को आई टीम
पटवारी केदार गौड़ व रामदयाल सूर्यवंशी भी जब पहुंचे तो नदी में कूदे और पानी के बीच तेरकर यहां दोनों ने मिलकर भी ढूंढने की कोशिश की लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। ५० से अधिक ग्रामीण भी घटना के बाद से रात तक पानी में इधर-उधर तेरते हुए बालमुकुंद को ढूंढते रहे, होमगॉर्ड टीम भी आने के बाद से रात तक लगी रही, लेकिन बालमुकुंद का रात तक कही पता नहीं चला। पटवारी रामदयाल को बालमुकुंद के हाथ में सामान का जो थेला था उसमें रखा जूता मिला।
३ बजे आई रेस्क्यू टीम
हादसे के शिकार युवक के परिजन पवन ओढ़ ने बताया कि 9 बजे की घटना है मैनें 100 डाचल पर फोन लगाा, लेकिन नाहरगढ पुलिस 10 बजे आई व बोला कि ये नारायणगढ पुलिस का मामला है फिर नारायणगढ पुलिस आई, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सके। ग्रामीण ढूंढते रहे 3 बजे रेस्क्यू टीम आई। युवक के साथी गोरधनलाल ने बताया कि सभी को मैने मना किया था फिर भी मेरी बात नहीं मानी। नदी के किनारे विलाप करते हुए नदी में बह युवक की मां बोली की मेरा इकलोता बेटा चला गया। और यहां कोई सुनने वाला भी नहीं था। रो-रोकर परिजन थक गए, तब जाकर कई घंटों बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
टीम काम कर रही है
मौके पर होमगॉर्ड की रेस्क्यू टीम काम काम कर रही है। युवक का रात तक पता नहीं लग पाया था। चार युवक थे।-रोशनी पाटीदार, एसडीएम
……..

ट्रेंडिंग वीडियो