scriptकड़ी सुरक्षा के बीच निकली बजरंग दल की शौर्य यात्रा | Bajrang Dals gallantry journey in the midst of tight security | Patrika News

कड़ी सुरक्षा के बीच निकली बजरंग दल की शौर्य यात्रा

locationमंदसौरPublished: Dec 07, 2017 09:44:04 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

कड़ी सुरक्षा के बीच निकली बजरंग दल की शौर्य यात्रा

patrika

शौर्य यात्रा


-संजय गंाधी उद्यान से भगवा ध्वज लेकर निकले बजरंग दल कार्यकर्ता

मंदसौर.
शहर के संजय गांधी उद्यान में गुरुवार की सुबह बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बाद में यहां से शौर्य यात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा के बीच निकली इस यात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।
राममंदिर निर्माण के लिए बजरंग दल शौर्य यात्राओं के माध्यम से माहौल बना रहा है। राम मंदिर निर्माण लाखों हिंदूओं की आस्था से जुड़ा विषय है। कुछ लोगों ने इसे धर्मसे जोड़कर विवादित मुद्दा बना दिया है। यह बात विहिप के अंतरराष्ट्रीय सह संघठन मंत्री विनायक राव देशपाण्डे ने कही। वे शौर्य यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मंच पर प्रान्त अध्यक्ष प्रकाश काशिवाल, सन्त स्वशानंद महाराज, विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश पालीवाल ने रामदरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलित किया। अथितियों का परिचय जिला सह मंत्री सत्यनारायण राठौर ने करवाया ।
शौर्य यात्रा में विहिप विभाग मंत्री भगवान दास ज्ञानानी, विभाग संयोजक ईश्वर धाकड़, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख जितेंद्र राठौर, प्रतापसिंग, लोकपालसिंह, देवदास बैरागी स हित अन्य कार्यकर्ताउपस्थित थे।मल्हारगढ़ में बजरंग दल एवं विश्व ङ्क्षहदू परिषद् के तत्वावधान में शौर्य यात्रा गत दिवस निकाली गई। काका गाडगिल चौराहा बस स्टेंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।राम मंदिर निर्माण लाखों हिंदूओं की आस्था से जुड़ा विषय है। कुछ लोगों ने इसे धर्मसे जोड़कर विवादित मुद्दा बना दिया है। यह बात विहिप के अंतरराष्ट्रीय सह संघठन मंत्री विनायक राव देशपाण्डे ने कही। वे शौर्य यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मंच पर प्रान्त अध्यक्ष प्रकाश काशिवाल, सन्त स्वशानंद महाराज, विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश पालीवाल ने रामदरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलित किया। अथितियों का परिचय जिला सह मंत्री सत्यनारायण राठौर ने करवाया ।
शौर्य यात्रा में विहिप विभाग मंत्री भगवान दास ज्ञानानी, विभाग संयोजक ईश्वर धाकड़, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख जितेंद्र राठौर, प्रतापसिंग, लोकपालसिंह, देवदास बैरागी स हित अन्य कार्यकर्ताउपस्थित थे।मल्हारगढ़ में बजरंग दल एवं विश्व ङ्क्षहदू परिषद् के तत्वावधान में शौर्य यात्रा गत दिवस निकाली गई। काका गाडगिल चौराहा बस स्टेंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो