scriptचार घंटे मुख्य मार्ग जाम किया, फिर भी मिला सिर्फ आश्वासन | Blocked the main road for four hours, yet got only assurance | Patrika News

चार घंटे मुख्य मार्ग जाम किया, फिर भी मिला सिर्फ आश्वासन

locationमंदसौरPublished: Sep 18, 2019 02:17:32 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

चार घंटे मुख्य मार्ग जाम किया, फिर भी मिला सिर्फ आश्वासन

चार घंटे मुख्य मार्ग जाम किया, फिर भी मिला सिर्फ आश्वासन

चार घंटे मुख्य मार्ग जाम किया, फिर भी मिला सिर्फ आश्वासन

मंदसौर.
बाढ़ के बाद शहर के रहवासी क्षेत्रों में हालात बदतर हो गए है। कही कीचड़ तो कही जलजमाव, कही गंदगी तो कही टूटे मकान और इस बीच लोगों की परेशानी। इसके बाद भी प्रशासनिक व्यवस्था जमीनी हालात पर लोगों की मदद के लिए बोने साबित हो रहे है। ऐसे में मंगलवार को बाढ़ प्रभावित लोगों का सब्र टूटा और शहर में चक्काजाम रहवासियों ने लगा दिया। कही में अलग-अलग तीन जगहों पर ***** जाम लगाया गया।
प्रतापगढ़ पुलिया के खानपुरा क्षेत्र में ४ घंटे का चक्काजाम लगा। यहां नेता पहुंचे लेकिन उनके किसी ने एक नहीं सुनी। नारे लगाते और हंगामा करते हुए रहवासी व्यथा बताते हुए ही रोने लगी। वहीं कालीदास मार्ग व शुक्ला चौक में भी व्यापारियों ने चक्काजाम किया। समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद सड़क से रहवासी हटे।

यहां ४ घंटे सड़क पर जमा रही महिलाएं
खानपूरा में प्रतापगढ़ पुलिया के यहां दोनों और सुबह के समय अशोक नगर, खाजूपूरा, ईदगाह के पीछे रहवासी इलाको के अलावा रामघाट के सामने क्षेत्र में रहने वाले महिलाओं के साथ अनेक लोगों ने पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे बाद यहां अधिकारी पहुंचे। नपाध्यक्ष हनीफ शेख भी लोगों को समझाने पहुंचे, लेकिन इनकी किसी ने नहीं सुनी। वह समझाते रहे लेकिन लोगों को उनकी किसी बात का लोगों पर असर नहीं पड़ा।
समस्याओं से परेशान होकर लोगों का आक्रोश फूटा तो उन्होंने जमकर विरोध किया। लोगों ने कहा कि बाढ़ आने से समस्याएं अनेक खड़ी हो गई लेकिन उनकी सुध लेने और समस्याएं जानने के लिए कोई नहीं आया। सफाई से लेकर पानी और टूटे मकानों के सर्वे से लेकर कई समस्याएं है। कोई सुनने वाला नहीं। दो घंटे बाद एसडीएम अंकिता प्रजापति, एएसपी मनकामना प्रसाद, नायब तहसीलदार वैभव जैन सहित अन्य पहुंचे। उन्होंने लंबे समय तक समझाया इसके बाद आश्वासन दिया तो आक्रोश लोग शांत हुए और चक्काजाम से हटे।

यहां व्यापारियों ने किया चक्काजाम
इसके अलावा बाजार क्षेत्र में दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों का भी नुकसान हुआ है और वह भी राहत की मांग कर रहे है। इसी को लेकर शहर के शुक्ला चौक और कालीदास मार्ग पर भी व्यापारियों ने चक्काजाम किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो