script

10 साल की बच्ची की दोनों किडनियां खराब, पिता ने कलेक्टर से लगाई फरियाद

locationमंदसौरPublished: Nov 16, 2021 11:05:24 pm

Submitted by:

sachin trivedi

कलेक्टर गौतमसिंह ने मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई की। इस दौरान ६३ आवेदन आए। कलेक्टर ने कुछ के मौके पर ही निराकरण किए तो कुछ के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मंदसौर के इकबाल शाह अपनी दोनों बच्चियों को लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने बेटी के उपचार के लिए मदद की फरियाद लगाई। इकबाल शाह ने बताया कि उसकी १० वर्षीय बेटी हीना की दोनों किडनियां कम काम कर रही है। ७ सालों से उसका उपचार करवा रहा हूं। अहमदाबाद में उपचार चल रहा है, उनका लाइफ टाईम के लिए १५ हजार रुपए मासिक दवाईयों का खर्च है। वह मजदुरी करता है। ऐ

mandsaur news

mandsaur

मंदसौर.
कलेक्टर गौतमसिंह ने मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई की। इस दौरान ६३ आवेदन आए। कलेक्टर ने कुछ के मौके पर ही निराकरण किए तो कुछ के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मंदसौर के इकबाल शाह अपनी दोनों बच्चियों को लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने बेटी के उपचार के लिए मदद की फरियाद लगाई। इकबाल शाह ने बताया कि उसकी १० वर्षीय बेटी हीना की दोनों किडनियां कम काम कर रही है। ७ सालों से उसका उपचार करवा रहा हूं। अहमदाबाद में उपचार चल रहा है, उनका लाइफ टाईम के लिए १५ हजार रुपए मासिक दवाईयों का खर्च है। वह मजदुरी करता है। ऐसे में उपचार में भी दिक्कत आ रही है। आयुष्मान कार्ड का भी लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्होंने बेटी के उपचार में मदद के लिए फरियाद लगाई। कलेक्टर ने विभागीय अमले को उपचार के लिए मदद करवाने और अन्य जिस प्रकार की हीना के उपचार के लिए मदद हो सके वह करने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा गरोठ क्षेत्र के बर्रामा क्षेत्र के दृष्टहीन युवक प्रहलाद मंडलोइ ने आवास को लेकर फरियाद लगाई। समीप के गांव के दो अन्य लोगों के साथ वह यहां पहुंचा था। प्रहलाद ने बताया कि आवास योजना का लाभ मिला उसके तहत वह ४० हजार की सामग्री निर्माण के लिए लाया भी था लेकिन वह २०१९ में आई बाढ़ में बह गई और घर में पानी घुस गया। इसके बाद उन्हें राहत राशि भी नहीं मिली। अब पंचायत सचिव मकान बनाने के लिए दबाव बना रहे है तो कैसे बनाए उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई। इसके अलावा जिलेभर से करीब ६३ आवेदन आए। इसमें जमीन पर कब्जे से लेकर पट्टें की कृषि भूमि पर कब्जा छुड़वाने व अतिक्रमण के अलावा अन्य मामले थे।
…….

ट्रेंडिंग वीडियो