scriptपंचायत चुनाव के अंतिम चरण में चरम पर पहुंचकर थम गया प्रचार | Campaigning stopped after reaching the peak in the last phase of Panch | Patrika News

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में चरम पर पहुंचकर थम गया प्रचार

locationमंदसौरPublished: Jul 07, 2022 10:45:40 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में चरम पर पहुंचकर थम गया प्रचार

panchayat elections News in khargone

तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव


मंदसौर.
पंचायत चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। ८ जुलाई को होने वाले तीसरे चरण के लिए मतदान को लेकर बुधवार की शाम को प्रचार का दौर थम गया। पहले दो चरण के बाद जिला पंचायत में स्थिति बराबरी पर होने के कारण दोनों दलों ने अंतिम चरण में बढ़त हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अंतिम चरण में भी मुकाबला कांटे का है। अंतिम दिन प्रचार के लिए दोनों दलेां की और से दिग्गजों ने मैदान संभाला और प्रचार किया। वहीं अब बैठकों से लेकर समीकरणों का दौर चलेगा। गरोठ व मल्हारगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में तीसरे चरण का ८ जुलाई को मतदान होगा। इसके साथ ही जिला से लेकर जनपद पंचायत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

मंदसौर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत तीसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम ५ बजे चरम पर पहुंचकर थम गया। अब घर-घर संपर्क करते हुए मतदाताओं को साधने का दौर चलेगा। सरपंच से लेकर जिला पंचायत के लिए सबसे अधिक जोर प्रत्याशी लगा रहे है। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। अब प्रत्याशी मतदाताओं के घर घर दस्तक देंगे लेकिन अब न तो प्रचार का शोर होगा ना साथ समर्थको का हुजूम। तीसरे चरण में मल्हारगढ़ और गरोठ विकासखंड के लिए 542 मतदान केंद्रों से 2 लाख 91 हजार 653 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मल्हारगढ़ जनपद में 241 मतदान केंद्र बनाए गए है। वही गरोठ जनपद में 301 मतदान केंद्र बनाए गए है।

मतदाताओं के हाथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
तीसरे चरण में मल्हारगढ़ की 85 ग्राम पंचायत, 1168 वार्ड पंच, 25 जनपद और 3 जिला पंचायत के वार्ड शामिल है। इनमें 1 लाख 27 हजार 875 मतदाता है। इनमें 64 हजार 73 पुरुष तो 63 हजार 800 महिला मतदाता शामिल है। वही गरोठ जनपद में 100 ग्राम पंचायत, 1354 वार्ड पंच 25 जनपद और जिला पंचायत के 3 वार्ड शामिल है। यहां 1 लाख 63 हजार 778 मतदाता है। इनमें 83 हजार 588 पुरुष और 80 हजार 190 महिला मतदाता है।

आज मतदान केंद्रों की और रवाना होंगे दल
गरोठ व मल्हारगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को मतदान दलों का स्ट्रांग रुम से मतदान सामग्री लेकर मतदान केंद्रों की और जाने का दौर शुरु होगा। सुबह के समय स्ट्रांग रुम पर अधिकारी-कर्मचारी जुटेंगे और यहां सामग्री लेकर इन्हें बसों के माध्यम से केंद्रों तक भेजा जाएगा। दोनों ही जगहों पर मतदान केंद्रों के इतने मतदान दल बनाए गए है तो १० प्रतिशत मतदान दल रिर्जव में रखे गए है। वहीं सेक्टर अधिकारी से लेकर कम्प्युनिकेशन प्लान के अलावा सामग्री वितरण से लेकर सामग्री जमा करने के अलावा अन्य जिम्मेदारियों देते हुए करीब साढ़े तीन हजार से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों का अमला अंतिम चरण के मतदान के लिए लगाया गया है।

दलों की अपनी तैयारियां तो प्रशासन ने भी की पूरी तैयारी
दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अंतिम दिन प्रचार में पूरा जोर लगाया और माहौल को अपने पक्ष में बनाने की कोशिश की। वहीं सभी प्रत्याशियों के जनसंपर्क के बाद अब सामाजिक समीकरण साधने का दौर चलेगा। अंतिम चरण के मतदान के साथ ही पंचायत चुनाव पूर्ण हो जाएगा। दलों व प्रत्याशियों की अपनी तैयारियों के साथ प्रशासन की भी अपनी तैयारियां चल रही है। कलेक्टर-एसपी से लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ स्ट्रांग रुम पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो अमला बुधवार को दिनभर स्ट्रांग रुम में कड़े पहरे के बीच सामग्री जुटाने में लगा रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो